विज्ञापन

कानपुर से मथुरा तक... बरसात से सड़कें लबालब, पानी में तैरते दिखीं गाड़ियां; वीआईपी रोड धंसी-PHOTO

शुक्रवार को यूपी के कानपुर और मथुरा में भारी बारिश हुई, जिसकी तस्वीरें सामने आईं, जिनमें हालात बिगड़े हुए दिखे. सड़कों पर एक फीट तक पानी भर गया. कई लोगों की गाड़ियां बंद हो गईं. जलजमाव से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा.

कानपुर से मथुरा तक... बरसात से सड़कें लबालब, पानी में तैरते दिखीं गाड़ियां; वीआईपी रोड धंसी-PHOTO
बारिश से सड़कें-गलियां जलमग्न; जनजीवन प्रभावित.

उत्तर प्रदेश में मानसून की एंट्री हो चुकी है. कानपुर, मथुरा समेत कई जिलों में तेज बारिश का दौर देखने को मिला. मानसून की पहली बारिश में ही कई शहरों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है. इस दौरान लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा.  वहीं बारिश से अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की लापरवाही भी सामने आ गई. पहली बरसात ने नगर निगम और विकास कार्यों की तैयारियों की पोल खोल दी. कई शहरों में सड़कें धंस गईं... जलभराव से यातायात प्रभावित हुआ, जिससे प्रमुख मार्गों पर लंबा जाम लगा रहा.

कानपुर में भी शुक्रवार को हुई भारी बारिश ने अस्पतालों, पुलिस चौकी और रिहायशी इलाकों को जलमग्न कर दिया है. वीआईपी रोड पर गाड़ियां तैरती नजर आईं. कांशीराम अस्पताल और सीएमओ कार्यालय परिसर तक जलजमाव देखने को मिला, जिससे मरीजों और कर्मचारियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. शहर के तमाम-गल्ली मोहल्लों में टापू सा नजारा दिखा. हर ओर, केवल नगर निगम अके फसरों की लाचारी झलकती रही. 

MMMMM

कानपुर के वीआईपी रोड पर तैरती गाड़ियां. बोनट के ऊपर तक पानी.  (फोटो क्रेडिट - PTI)

सुबह काम पर जाने वाले लोग जलभराव के चलते बाधित हुए रास्तों पर फंस गए। शहर में चारों ओर जाम ही जाम दिखा। घंटों लोग फंसे रहे। इस दौरान काफी लोगों के वाहन खराब हो गए।

सुबह काम पर जाने वाले लोग जलभराव के चलते बाधित हुए रास्तों पर फंस गए. हालांकि पानी के बीच से लोगों को निकलना पड़ा. (फोटो क्रेडिट - PTI)

MMM

तेज बारिश के बाद कानपुर में एक बार फिर धंसी सड़क.(फोटो क्रेडिट - PTI)

मथुरा में हुई पहली बारिश से चारों तरफ़ जल भराव हो गया, जिसकी तस्वीरें देर शाम सामने आईं, जिनमें हालात बिगड़े हुए दिखे. बारिश से महानगर के प्रमुख सड़क पूरी तरह जलमग्न हो गई. सड़कों पर एक फीट तक पानी भर गया. कई लोगों की गाड़ियां बंद हो गईं. रेलवे अंडरपास में बारिश का पानी भर गया. मथुरा के भूतेश्वर पुल के पास भी जल भराव की स्थिति देखने को मिली. जिससेआगमन पूरी तरह प्रभावित हो गया. 

..............

मथुरा में भारी बारिश से सड़कों पर एक फीट तक पानी भर गया, जिससे कई गाड़ियां पानी के बीच बंद हो गईं. बाइक को धकेल कर सड़क पार कराते हुए बच्चे. (फोटो क्रेडिट - PTI)

Rains

Monsoon 2026: मथुरा में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, सड़कों पर सैलाब जैसे हालात  (फोटो क्रेडिट - PTI)

Latest and Breaking News on NDTV

इस बीच मौसम विभाग ने यूपी के 28 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. आंधी के साथ बिजली गिरने की भी संभावना जताई है. सुबह से ज्यादातर जिलों में धूप निकली हुई है. बीच-बीच में बादल भी छा रहे हैं. कानपुर में बारिश ने 15 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया. यहां 3 जुलाई को 108 मिमी बारिश दर्ज की गई.

ये भी पढ़ें: कानपुर में मानूसन की पहली बारिश ने खोली व्यवस्थाओं की पोल: सड़कें-गलियां जलमग्न; जनजीवन प्रभावित

ये भी पढ़ें: MP के सभी जिलों को मानसून ने किया कवर, इंदौर-उज्जैन समेत 19 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UP Monsoon, Rain In Kanpur, UP News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com