विज्ञापन

Gold Silver Prices: सोना इस हफ्ते 2,700 रुपये महंगा, चांदी 2.33 लाख के पार, जानें आज का ताजा भाव

Gold-Silver Price In India, 15 August 2026: इस हफ्ते सोने-चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी दर्ज की गई है. जानिए 15 अगस्त 2026 को दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई समेत देश के बड़े शहरों में क्या हैं 22 और 24 कैरेट सोने के ताजा भाव

Gold Silver Prices: सोना इस हफ्ते 2,700 रुपये महंगा, चांदी 2.33 लाख के पार, जानें आज का ताजा भाव
Gold-Silver Rate Today In India: आज आपके शहर में सोने-चांदी का लेटेस्ट रेट

Gold-Silver Rate Today: सोने और चांदी की कीमतों में इस हफ्ते तेजी देखने को मिली है. सोना जहां 2,000 रुपये से ज्यादा महंगा हुआ है, वहीं चांदी की कीमत भी बढ़कर 2.33 लाख रुपये प्रति किलो के पार पहुंच गई है. आज देश में सोने के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है. 24 कैरेट सोना करीब 1.55 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और 1 किलो चांदी करीब 2.37 लाख रुपये पर बनी हुई है.

इस हफ्ते कितना महंगा हुआ सोना?

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन यानी आईबीजेए के मुताबिक, 24 कैरेट सोने की कीमत इस हफ्ते 2,742 रुपये बढ़कर 1,52,363 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है. इससे पहले 24 कैरेट सोना 1,49,621 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था.

इसी तरह 22 कैरेट सोने का भाव बढ़कर 1,39,565 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है. पहले इसकी कीमत 1,37,053 रुपये प्रति 10 ग्राम थी. 18 कैरेट सोना भी महंगा हुआ है. इसका भाव बढ़कर 1,14,272 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है, जबकि पहले यह 1,12,216 रुपये प्रति 10 ग्राम था.

इस हफ्ते सोने का सबसे सस्ता और महंगा भाव

इस हफ्ते सोने का सबसे कम भाव 10 अगस्त को शाम के सत्र में 1,50,641 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा. वहीं, सबसे ज्यादा कीमत 12 अगस्त को शाम के सत्र में 1,53,419 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई.

चांदी भी 2.33 लाख रुपये के पार

सोने के साथ चांदी की कीमत में भी तेजी रही. इस हफ्ते चांदी 2,469 रुपये महंगी होकर 2,33,842 रुपये प्रति किलो हो गई है. इससे पहले इसका भाव 2,31,373 रुपये प्रति किलो था. चांदी का इस हफ्ते सबसे ऊंचा भाव 12 अगस्त को शाम के सत्र में 2,37,214 रुपये प्रति किलो रहा. वहीं, सबसे कम भाव 10 अगस्त को शाम के सत्र में 2,31,373 रुपये प्रति किलो दर्ज किया गया.

आज 15 अगस्त को बड़े शहरों में 22 और 24 कैरेट सोने का भाव

दिल्ली में 24 कैरेट सोना ₹1,55,280 और 22 कैरेट सोना ₹1,42,350 प्रति 10 ग्राम बिक रहा है.
कोलकाता में 24 कैरेट का भाव ₹1,55,130 और 22 कैरेट का ₹1,42,200 प्रति 10 ग्राम है.
मुंबई में भी 24 कैरेट का भाव ₹1,55,130 और 22 कैरेट का ₹1,42,200 प्रति 10 ग्राम है.
चेन्नई में 24 कैरेट सोना ₹1,55,130 और 22 कैरेट सोना ₹1,42,200 प्रति 10 ग्राम है. 
बेंगलुरु में 24 कैरेट सोना ₹1,55,130 और 22 कैरेट सोना ₹1,42,200 प्रति 10 ग्राम है. हैदराबाद में भी 24 कैरेट का भाव ₹1,55,130 और 22 कैरेट का ₹1,42,200 प्रति 10 ग्राम है.

IBJA की ओर से सोने और चांदी के दाम दिन में दो बार, सुबह और शाम के सत्र में जारी किए जाते हैं. इसलिए दिन के अलग-अलग समय पर कीमतों में बदलाव देखने को मिल सकता है.

इंटरनेशनल मार्केट में भी बढ़ें गोल्ड-सिल्वर के रेट

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव करीब 4,440 डॉलर प्रति औंस और चांदी का भाव करीब 65 डॉलर प्रति औंस पहुंच गया है.

सोने-चांदी की कीमतों में तेजी की वजह

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, सोने और चांदी में तेजी की एक बड़ी वजह अमेरिका में महंगाई का घटना है. जुलाई में अमेरिका की महंगाई दर घटकर 3.4 फीसदी हो गई, जबकि जून में यह 3.5 फीसदी थी. महंगाई में कमी से फेड की ओर से ब्याज दर बढ़ाने की संभावना कम हुई है. इसका असर सोने की कीमतों के लिए पॉजिटिव माना जा रहा है.

ये भी पढ़ें-  EPFO: हायर पेंशन के 15 लाख से अधिक क्लेम का निपटारा, 1.49 लाख से ज्यादा पेमेंट ऑर्डर जारी, ऐसे चेक करें स्टेटस

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gold Silver Price Today, Gold Silver Rates, Gold Price Today, Silver Price Today
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com