विज्ञापन

नोएडा के नए पुलिस कमिश्नर जे रविंदर गौड कौन हैं? इन बड़े जिलों में किया काम

Noida Police Commissioner J Ravinder Goud: आईपीएस अधिकारी जे रविंदर गौड को नोएडा का नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया है. वो इससे पहले गाजियाबाद के पुलिस कमिश्नर थे.

नोएडा के नए पुलिस कमिश्नर जे रविंदर गौड कौन हैं? इन बड़े जिलों में किया काम
नोएडा के नए पुलिस कमिश्नर

उत्तर प्रदेश में कई आईपीएस अफसरों के तबादले हुए हैं. नोएडा की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह को ट्रांसफर कर गाजियाबाद का पुलिस कमिश्नर बनाया गया है. उनकी जगह आईपीएस अधिकारी जे रविंदर गौड को नोएडा का पुलिस कमिश्नर बनाया गया है. रविंदर गौड अभी तक गाजियाबाद में पुलिस कमिश्नर के पद पर तैनात थे, जिन्हें अब नोएडा की जिम्मेदारी सौंपी गई है. इससे पहले कमिश्नर बद के लिए तमाम अफसरों के नाम की अटकलें लगाई जा रही थीं. आइए जानते हैं कि जे रविंदर गौड कौन हैं और किस बैच के आईपीएस अधिकारी हैं. 

कौन हैं जे रविंदर गौड?

जे रविंदर गौड़ 2005 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं. वो मूल रूप से तेलंगाना के महबूबनगर से आते हैं और यूपीएससी पास करने के बाद उन्हें यूपी कैडर मिला था. उत्तर प्रदेश पुलिस की वेबसाइट के मुताबिक रविंदर गौड ने पब्लिक एडमिन में एमए किया है. वो आईजी रैंक के अधिकारी हैं और अप्रैल 2025 में उन्हें गाजियाबाद का पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया था. इससे पहले वो आगरा के पुलिस कमिश्नर भी रह चुके हैं. वहीं गोरखपुर रेंज के आईजी पद पर भी तैनात रहे थे. 

आईपीएस जे रविंदर गौड के पास फील्ड का भी काफी अनुभव है, उन्होंने यूपी के कई बड़े जिलों में काम करते हुए तमाम तरह के मामलों को सुलझाने का काम किया है. आगरा के जगदीशपुरा कांड में उनकी भूमिका को काफी अहम माना जाता है. उन्होंने इस मामले में जांच कर गैंग के तमाम आरोपियों को जेल भेजने का काम किया. 

Latest and Breaking News on NDTV

कुल 28 आईपीएस अफसरों का तबादला

यूपी विधानसभा चुनाव से पहले एक साथ 28 आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है. नोएडा और गाजियाबाद के पुलिस कमिश्नरों की अदला-बदली के अलावा लखनऊ रेंज के आईजी किरण एस. को वाराणसी का पुलिस कमिश्नर बनाया गया है. वहीं रमिश शर्मा लखनऊ जोन के एडीजी बने हैं. वाराणसी के पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल को प्रयागराज का पुलिस आयुक्त बनाया गया है. यानी प्रदेश के तमाम बड़े जिलों में फेरबदल कर दिया गया है. 

देख लीजिए पूरी लिस्ट -  

Latest and Breaking News on NDTV

---------------------

Latest and Breaking News on NDTV

यह भी पढ़ें | IPS लक्ष्मी सिंह कौन हैं? अपराधी खाते हैं खौफ, नोएडा के बाद अब संभालेंगी गाजियाबाद की कमान

यह भी पढ़ें | यूपी TGT भर्ती में बड़ा बदलाव: 2 साल की डिग्री वालों को भी आवेदन का मौका, कल आखिरी तारीख

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Noida Police Commissioner, Noida Police Commissioner Transfer, J Ravinder Goud, IPS J Ravinder Goud
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com