विज्ञापन

यूपी चुनाव की तैयारियों को लेकर आज BJP की कोर टीम की अहम बैठक, इन मुद्दों पर मंथन संभव

यूपी कोर ग्रुप की बैठक के अलावा आज यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी के केन्द्रीय नेताओं के साथ महत्वपूर्ण संगठनात्मक वर्चुअल बैठक भी है. मथुरा में आयोजित चुनावी बैठक के बाद तैयारियों को लेकर ये यूपी बीजेपी की पहली बैठक है.

यूपी चुनाव की तैयारियों को लेकर आज BJP की कोर टीम की अहम बैठक, इन मुद्दों पर मंथन संभव
विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर बीजेपी कोर टीम की अहम बैठक
AI Image
  • यूपी में विधानसभा चुनाव की रणनीति पर सीएम योगी की अध्यक्षता में बीजेपी की कोर टीम की बैठक होगी
  • बैठक में वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने, संगठन सक्रियता और सहयोगी दलों के साथ सीटों के समीकरण पर चर्चा होगी
  • एक अन्य बैठक में पार्टी के सभी क्षेत्रीय अध्यक्ष, संगठन मंत्री, MP और MLA भी वर्चुअल माध्यम से शामिल होंगे.
लखनऊ:

उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर आज बीजेपी की कोर टीम की अहम बैठक हो रही है. इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में चुनावी रणनीति पर मंथन होगा. संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के साथ डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य भी इस बैठक में शामिल होंगे.

मीटिंग में SIR और SSR के साथ वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने, छूटे मतदाताओं तक पहुंचने और संगठन की सक्रियता पर मंथन हो सकता है. साथ ही सहयोगी दलों के साथ सीटों के समीकरण, जातीय समीकरण और क्षेत्रवार रणनीति पर भी चर्चा संभव है. सरकार के कामकाज, संगठन की तैयारियों और 2027 के रोडमैप को लेकर भी कोर टीम मंथन करेगी. SIR-SSR से बदले वोटर समीकरण, संगठन की तैयारी और 2027 की चुनावी रणनीति सहित आज बीजेपी की कोर टीम की बैठक के एजेंडे में कई बड़े मुद्दे हैं.

यूपी कोर ग्रुप की बैठक के अलावा आज यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी के केन्द्रीय नेताओं के साथ महत्वपूर्ण संगठनात्मक वर्चुअल बैठक भी है. मथुरा में आयोजित चुनावी बैठक के बाद तैयारियों को लेकर ये यूपी बीजेपी की पहली बैठक है.

Latest and Breaking News on NDTV

इस बैठक में यूपी के पार्टी प्रभारी विनोद तावड़े, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, संगठन मंत्री धर्मपाल, उत्तर प्रदेश के सभी प्रांतों के क्षेत्रीय अध्यक्ष, चुनाव के दृष्टि से लगाए गए सभी 6 संगठन मंत्री, पार्टी के विधायक, पार्टी के लोकसभा और राज्यसभा के सांसद मौजूद रहेंगे. संगठन महासचिव बीएल संतोष भी इस बैठक में जुड़े रह सकते हैं.

ये बैठक वर्चुअल है और कई नुमाइंदों की मौजूदगी बैठक में रहेगी, इसमें सारे सह प्रभारी भी मौजूद रहेंगे. सूत्रों के मुताबिक मथुरा योजना बैठक में संगठन के जो फैसले लिए गए हैं, उन्हें जमीन पर किस तरीके से उतारा जाए, उससे संबंधित फीडबैक भी इनसे लिया जाएगा. साथ ही कुछ अहम निर्देश भी दिए जाएंगे.

बैठक में इन मुद्दों पर चर्चा होगी:-

  • लोकतंत्र बचाओ यात्रा को प्रदेश में ज्यादा से ज्यादा प्रभावी बनाया जाए.
  • बूथ अध्यक्ष बैठक को चुनाव तक नियमित रूप से आयोजित किया जाए, ताकि कार्यकर्ता बूथ के मुताबिक बेहतर तरीके से अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह कर सकें.
  • मतदाता सूची में छूटे हुए कार्यकर्ताओं और समर्थकों के नामों को जुड़वाने का पार्टी अभियान जो चल रहा है, उसे जल्द ही पूरा किया जाए.
  • एसआईआर पर पार्टी के कैंपेन को मजबूती से कैसे आगे ले जाया जाए.
  • नवनियुक्त सभी 403 विधानसभा सीट प्रभारियों को उनके विधानसभा संबंधित रिपोर्ट बनाने के लिए संगठन के लोग पूरा सहयोग करें और उन्हें सारी जानकारी मुहैया करवाएं.
  • कार्यकर्ताओं की सक्रियता को बढ़ाने के लिए पार्टी के आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा होगी.

इसे भी पढ़ें: प्रदूषण नियंत्रण में सबसे आगे निकला यूपी, CAQM रिपोर्ट में दिल्ली सबसे पीछे, हरियाणा-पंजाब का हाल भी जानें

इसे भी पढ़ें: भगवा वस्त्र में घर की दहलीज के बाहर खड़ा था... CM योगी ने संन्यास के बाद मां से भिक्षा के प्रसंग को किया याद

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UP Election, Uttar Pradesh Assembly Elections, BJP Core Team Meeting
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com