विज्ञापन

‘हम भी तेरे दादा लगते हैं’... उत्तराखंड में पैतृक गांव पहुंचे CM योगी, ऐसी बात कहकर जीत लिया दिल

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इन दिनों उत्तराखंड के दौरे पर हैं. इस प्रवास के दौरान शनिवार को एक भावुक और आत्मीय नजारा देखने को मिला, जब मुख्यमंत्री अपने पैतृक गांव पंचूर की गलियों में एक साधारण ग्रामीण की तरह टहलते नजर आए.

‘हम भी तेरे दादा लगते हैं’... उत्तराखंड में पैतृक गांव पहुंचे CM योगी, ऐसी बात कहकर जीत लिया दिल
  • CM योगी पैतृक गांव पंचूर में आत्मीय और सरल रूप में दिखे, उन्होंने बच्चों से बातचीत की, खाने का सामान बांटा
  • CM ने बच्चे द्वारा दिए गए खाने के सामान को बच्चे के दादा को सौंपने पर मुस्कुराते हुए कहा- हम उसके दादा हैं
  • योगी ने गांव के बुजुर्गों और परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम पूछा, जिससे गांव वाले भावुक हो गए
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

पंचूर (पौड़ी गढ़वाल): उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इन दिनों उत्तराखंड के दौरे पर हैं. इस प्रवास के दौरान शनिवार को एक भावुक और आत्मीय नजारा देखने को मिला, जब मुख्यमंत्री अपने पैतृक गांव पंचूर की गलियों में एक साधारण ग्रामीण की तरह टहलते नजर आए. शुक्रवार को गांव में रात्रि विश्राम करने के बाद शनिवार सुबह सीएम योगी का एक अलग ही रूप दिखा- अपनेपन और सरलता से भरा हुआ. शनिवार की सुबह जब मुख्यमंत्री गांव के भ्रमण पर निकले, तो उन्हें देखते ही बच्चों की टोली जमा हो गई. इस दौरान सीएम योगी का बच्चों के प्रति विशेष लगाव देखने को मिला. मुख्यमंत्री ने बच्चों से आत्मीयता से बात की, उन्हें अपनी गोद में खिलाया और ढेर सारी चॉकलेट व खाने का सामान बांटा. 

‘हम भी तेरे दादा लगते हैं'

भ्रमण के दौरान एक मासूम बच्चे ने मुख्यमंत्री को फूल भेंट किया. योगी ने जब उसे खाने का सामान दिया, तो बच्चे ने वह तुरंत पास खड़े अपने दादा को थमा दिया. इस पर सीएम योगी मुस्कुरा पड़े और चुटकी लेते हुए बोले-  "हम भी तेरे दादा लगते हैं." मुख्यमंत्री के इस संवाद ने वहां मौजूद ग्रामीणों का दिल जीत लिया.

बुजुर्गों और परिजनों से मुलाकात

योगी ने अपनी इस यात्रा के दौरान न केवल अपने परिवार के सदस्यों से मुलाकात की, बल्कि गांव के बड़े-बुजुर्गों के पास जाकर उनका कुशलक्षेम भी पूछा. लंबे समय बाद अपने गांव पहुंचे योगी आदित्यनाथ की विनम्रता देख गांव वाले भाव-विभोर हो गए.  गांव के युवाओं और महिलाओं ने मुख्यमंत्री के साथ सेल्फी भी ली, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार किया.

ग्रामीणों को दिया खास संदेश

भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री ने सिर्फ हाल-चाल ही नहीं जाना, बल्कि गांव की जड़ों से जुड़े रहने का संदेश भी दिया. उन्होंने ग्रामीणों और अपने परिचितों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे गांव में ही रहें और खेती-बाड़ी पर ध्यान दें. उन्होंने पलायन रोकने और अपनी जमीन से जुड़कर काम करने पर जोर दिया.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com