विज्ञापन
This Article is From Feb 02, 2026

रोज स्कूल जाओगी न.. जब सीएम योगी ने बच्ची के आग्रह पर कहा- इसका एडमिशन करवाओ भाई, वीडियो

Yogi Adityanath News: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान एक बच्ची से कविता सुनी और उसका लखनऊ के एक स्कूल एडमिशन का दिया आदेश

रोज स्कूल जाओगी न.. जब सीएम योगी ने बच्ची के आग्रह पर कहा- इसका एडमिशन करवाओ भाई, वीडियो
बच्ची आनबी अली से बात करते सीएम योगी आदित्यनाथ
  • सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में एक बच्ची के आग्रह पर दिया बड़ा आदेश
  • बच्ची ने जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी से एक स्कूल में एडमिशन का आग्रह किया था
  • सीएम योगी ने इसके बाद बच्ची आनबी अली को चॉकलेट देकर, अधिकारी को स्कूल में एडमिशन कराने का दिया आदेश
लखनऊ:

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ जनता दर्शन के दौरान जरूरतमंद लोगों की बातें सुनते हैं और उसके समाधान भी करवाते हैं. आज राजधानी लखनऊ में सीएम योगी के पास अपना काम करवाने के लिए एक खास 'जनता' आ गई थी. ये जनता कोई और नहीं बल्कि एक छोटी सी बच्ची थी. जो अपना किसी स्कूल में एडमिशन करवाने की इच्छा लेकर आई थी. 

मेरा एडमिशन करवा दो

जनता दर्शन के दौरान पहुंची बच्ची से जब पूछा क्या है बताओ, तो बच्ची ने कहा कि मेरा एडमिशन करवा दो. इस पर सीएम पूछा इस ठंड में तुम स्कूल जाओगी. फिर सीएम ने पूछा कि किस क्लास में एडमिशन चाहिए, इसपर बच्ची की मां ने कहा कि नर्सरी में. जब सीएम योगी ने कहा कि रोज जाओगी स्कूल न, मेहनत से पढ़ोगी न? बच्ची ने सीएम के सवाल पर हां में सिर हिलाया. 


सीएम योगी ने सुनी बच्ची से कविता 

सीएम योगी ने इसके बाद बच्ची से पूछा क्या पढ़ती हो सुनाओ. इस पर बच्ची ने शेर बच्चे, शेर बच्चे कविता सुनाई. बच्ची की कविता सुनकर सीएम योगी खुश हुए और वहां खड़े अधिकारी से कहा कि इस बच्चे का एडमिशन कराओ. और फिर बच्ची से पूछा ठीक है न. सीएम ने इसके बाद बच्ची को चॉकलेट भी दिया.

Latest and Breaking News on NDTV

बच्ची आनबी अली ने बताया सब 

बाद में जब अनाबी अली नामक बच्ची से पूछ गया कि वो जनता दर्शन में क्यों गई थी तो उसने एक स्कूल का नाम लेते हुए कहा कि वो वहां एडमिशन चाहती थी. उसके कहा कि मैंने सीएम योगी से आग्रह किया कि उसका एडमिशन करवा दें. बच्ची का घर लखनऊ में ही है. बच्ची ने कहा कि सीएम योगी ने कहा कि वो एडमिशन करवा देंगे. मैं बहुत खुश हूं. बच्ची ने कहा कि उनके साथ मम्मी, दादा और दादी आए थे. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Up News, UP Cm Yogi Adityanath, Anabi Ali
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com