विज्ञापन
This Article is From Apr 25, 2025

UP Board 10th, 12th रिजल्ट में किसने मारी बाजी, टॉपर से लेकर पासिंग प्रतिशत तक जाने 10 बड़े अपडेट्स

UP Board 10th, 12th रिजल्ट में किसने मारी बाजी, टॉपर से लेकर पासिंग प्रतिशत तक जाने 10 बड़े अपडेट्स
  1. यूपी बोर्ड का 10वीं और 12वीं का रिजल्ट डिक्लेयर: उत्तर प्रदेश बोर्ड का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है. यूपी बोर्ड ने मूल्यांकन के बाद रिकॉर्ड 23 दिनों में रिजल्ट घोषित किया.
  2. 10वीं की परीक्षा का पासिंग प्रतिशत: इस बार हाईस्कूल में 90.11 फीसदी स्टूडेंट्स हुए पास हुए. हाईस्कूल में लड़कों के पास होने का प्रतिशत 86.66 रहा. वहीं लड़कियों के पास होने का प्रतिशत 93.87  रहा. इस लिहाज से लड़कियां फिर से लड़कों पर भारी पड़ी.
  3. 12वीं की परीक्षा का पासिंग प्रतिशत: इंटरमीडिएट में 81.15 फ़ीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं. इंटरमीडिएट में लड़कों के पास का प्रतिशत 76.60 रहा. वहीं लड़कियों का पासिंग प्रतिशत 86.37 रहा. इंटरमीडिएट परीक्षा में भी लड़कियां अव्वल साबित हुई.
  4. पिछले साल कितना रहा था पासिंग प्रतिशत: पिछले साल हाईस्कूल में 89.55 फीसदी और इंटरमीडिएट में 82.60 फ़ीसदी स्टूडेंट्स पास हुए थे. पिछले साल हाईस्कूल में बालकों के उत्तीर्ण का प्रतिशत 86.05 और बालिकाओं के उत्तीर्ण का प्रतिशत 93.40 रहा था.
  5. बोर्ड परीक्षा में इस बार कितने स्टूडेंट्स हुए थे शामिल: इस साल 3 लाख 2 हजार 508 स्टूडेंट्स ने नकल की सख्ती के चलते परीक्षा छोड़ दी थी. यूपी बोर्ड के हाई स्कूल और इण्टरमीडिएट की परीक्षा 2025 में कुल 5438597 स्टूडेंट्स रजिस्टर्ड थे.
  6. इस बार की बोर्ड परीक्षा क्यों रही थी खास: हाईस्कूल में 2740151 परीक्षार्थी और इण्टर मीडिएट में 2698446 स्टूडेंट्स रजिस्टर्ड थे. 8,140 परीक्षा केंद्रों पर 2.91 लाख से अधिक सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में परीक्षा हुई.
  7. पिछले साल 10वीं की परीक्षा में कितने स्टूडेंट्स रजिस्टर्ड: पिछले साल 2024 में हाईस्कूल में 29 लाख 47 हजार 311 और इंटरमीडिएट में 25 लाख 77 हजार 997 को मिलाकर 55 लाख 25 हजार 308 स्टूडेंट्स रजिस्टर्ड थे.
  8. पिछले साल रिजल्ट में किसने मारी थी बाजी: इंटरमीडिएट में बालकों के उत्तीर्ण का प्रतिशत 77.78 और बालिकाओं के उत्तीर्ण का प्रतिशत 88.42 रहा था. जबकि वर्ष 2023 की हाईस्कूल परीक्षा में 89.78 फीसदी परीक्षार्थी पास हुए थे.
  9. साल 2023 में कैसा रहा था रिजल्ट: साल 2023 की इंटरमीडिएट में 75.52  फ़ीसदी स्टूडेंट्स पास हुए थे. वहीं 2022 की हाई स्कूल परीक्षा में 88.18 फ़ीसदी स्टूडेंट्स पास हुए थे.
  10. साल 2022 का रिजल्ट कैसा रहा था: इंटरमीडिएट परीक्षा में 85.33 फ़ीसदी परीक्षार्थी हुए थे पास. इस साल यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 24 फरवरी से 12 मार्च तक 12 कार्य दिवसों में आयोजित हुई थी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Up Board Result, UP Board 10th & 12th Result, UP Board Result 2025, UP Board Result Passsing Percentage
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com