विज्ञापन
This Article is From Aug 25, 2021

UP: जाल में फंसे Puppy को बचाने के प्रयास में बिल्डिंग की 9वीं मंजिल से गिरी 12 वर्षीय बच्‍ची, मौत

पुलिस के मुताबिक़, 12 वर्षीय ज्योत्सना घर में कुत्ते के पिल्‍ले के साथ खेल रही थी. इसी दौरान, पिल्‍ला अचानक बालकनी में लगे एक जाल में फंस गया. ज्योत्सना कुत्ते के बच्चे को जाल से निकालने की कोशिश में जुटी थी, इसी दौरान उसका बैलेंस बिगड़ा और वह  9वीं मंज़िल से नीचे जा गिरी.

UP: जाल में फंसे Puppy को बचाने के प्रयास में बिल्डिंग की 9वीं मंजिल से गिरी 12 वर्षीय बच्‍ची, मौत
हादसा कविनगर थाना क्षेत्र की एक हाउसिंग सोसाइटी की है
नई दिल्‍ली:

UP : उत्‍तर प्रदेश (Uttar Pradesh)के गाज़ियाबाद में दर्दनाक हादसा हुआ है. जाल में फंसे कुत्ते के बच्चे को बचाने की कोशिश में 12 साल की बच्ची की बिल्डिंग की 9वीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई.  घटना कविनगर थाना क्षेत्र के गौड़ होम्स सोसाइटी की है. पुलिस के मुताबिक़, 12 बजे  के आसपास 12 वर्षीय ज्योत्सना घर में कुत्ते के पिल्‍ले के साथ खेल रही थी. इसी दौरान, पिल्‍ला अचानक बालकनी में लगे एक जाल में फंस गया. ज्योत्सना कुत्ते के बच्चे को जाल से निकालने की कोशिश में जुटी थी, इसी दौरान उसका बैलेंस बिगड़ा और वह  9वीं मंज़िल से नीचे जा गिरी.

बच्ची के नीचे गिरने की आवाज़ सुनकर घर में मौजूद ज्योत्सना की मां किरण को घटना के बारे में पता चला. बदहवाश अवस्‍था भागते हुए जब वे नीचें पहुंची तो देखा बेटी लहूलूहान हालत में पड़ी है. आनन फ़ानन में बच्ची को अस्पताल ले ज़ाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया. ज्योत्सना ग़ाज़ियाबाद के एक स्कूल में सातवीं क्लास में पढ़ाई कर रही थी. बच्‍ची के  पिता खेतान कम्पनी में काम करते हैं. हादसे के वक्त मां-बेटी ही घर पर मौजूद थे. पुलिस मामले की जांच कर रही है

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ghaziabad, Girl Falls From 9th Flour, Uttar Pradesh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com