विज्ञापन
This Article is From Sep 29, 2025

ग्रेटर नोएडा में डॉक्टर ने 21वीं मंजिल से कूदकर दी जान, घर में मौजूद थे माता-पिता, अब वजह तलाश रही पुलिस

पुलिस के मुताबिक मृतक का नाम शिवा (29) है. वो मूल रूप से मथुरा का रहने वाला था. वो मम्मी-पापा के साथ अपनी बहन के यहां गौर सिटी टू आया था. सोमवार दोपहर शिवा अचानक फ्लैट से बाहर निकाला और बालकनी से नीचे छलांग लगा दी.

ग्रेटर नोएडा में डॉक्टर ने 21वीं मंजिल से कूदकर दी जान, घर में मौजूद थे माता-पिता, अब वजह तलाश रही पुलिस
  • ग्रेटर नोएडा के गौर सिटी में स्थित 14 एवेन्यू की 21वीं मंजिल से कूदकर एक डॉक्टर ने आत्महत्या कर ली
  • मृतक शिवा की उम्र 29 साल थी, वो मथुरा का रहने वाला था. नोएडा में वो अपनी बहन के पास आया हुआ था
  • शिवा 2015 बैच का छात्र था, उसने दिल्ली के एक निजी कॉलेज से एमबीबीएस की पढ़ाई की थी
नोएडा:

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में एक बहुमंजिला इमारत से कूदकर ट्रेनी डॉक्टर ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. यह घटना सोमवार की है. ट्रेनी डॉक्टर ने इमारत की 21वीं मंजिल से छलांग लगा दी. इससे उसकी मौत हो गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है.

घटना बिसरख थाना क्षेत्र के गौर सिटी में स्थित 14 एवेन्यू की है. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस को मौके से कोई भी सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है. 

Latest and Breaking News on NDTV

पुलिस के मुताबिक मृतक का नाम शिवा (29) है. वो मूल रूप से मथुरा का रहने वाला था. वो मम्मी-पापा के साथ अपनी बहन के यहां गौर सिटी टू आया था. सोमवार दोपहर शिवा अचानक फ्लैट से बाहर निकाला और बालकनी से नीचे छलांग लगा दी.

शिवा के परिवार वालों ने बताया कि वो 2015 बैच का स्टूडेंट था. दिल्ली के एक निजी कॉलेज से उसने एमबीबीएस की पढ़ाई की थी और कोरोना के दौरान 2020 में उसे कोई मानसिक बीमारी हो गई थी. इसकी वजह से वह काफी परेशान रह रहा था और उसी की वजह से उसकी डॉक्टरी की ट्रेनिंग छूट गई थी. इसके कारण भी वो काफी अवसाद में रहता था.

सेंट्रल नोएडा की एडीसीपी शैव्या गोयल ने बताया कि पुलिस को आत्महत्या की सूचना मिली थी. मृतक के परिजन मौके पर मौजूद हैं. इस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है.

(ग्रेटर नोएडा से नरेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट...)

ये भी पढ़ें:  UP News: फतेहपुर में घर में पटाखा बनाते समय धमाका, बाप-बेटी की दर्दनाक मौत, बेटा घायल

Helplines
Vandrevala Foundation for Mental Health9999666555 or help@vandrevalafoundation.com
TISS iCall022-25521111 (Monday-Saturday: 8 am to 10 pm)
(If you need support or know someone who does, please reach out to your nearest mental health specialist.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UP News, UP Crime News, Greater NOIDA News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com