ग्रेटर नोएडा के गौर सिटी में स्थित 14 एवेन्यू की 21वीं मंजिल से कूदकर एक डॉक्टर ने आत्महत्या कर ली मृतक शिवा की उम्र 29 साल थी, वो मथुरा का रहने वाला था. नोएडा में वो अपनी बहन के पास आया हुआ था शिवा 2015 बैच का छात्र था, उसने दिल्ली के एक निजी कॉलेज से एमबीबीएस की पढ़ाई की थी