विज्ञापन

PM मोदी के संसदीय क्षेत्र में सीवर जाम करने की साजिश? लाइनों से निकलीं बालू से भरी बोरियां

यूपी में कुछ महीनों बाद विधानसभा चुनाव होना है. इससे पहले पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी को बदनाम करने की साजिश का मामला सामने आया है. यहां नालियों में बालू भरी बोरियां मिली है. ताकि गलियां डूब जाए और लोग विकास पर सवाल उठाए.

यूपी चुनाव से पहले पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र को बदनाम करने की साजिश का मामला सामने आया है.
NDTV
वाराणसी:

ब्रिक्स समिट के सफल आयोजन से पूरी दुनिया में भारत की नई धाक बन रही है. लेकिन इस बीच पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने हर किसी को हैरत में डाल दिया है. वाराणसी में सीवर लाइनों से बालू से भरी बोरियां मिली है. कहा जा रहा है कि सीवर लाइनों को जाम कर वाराणसी में जलजमाव जैसी स्थिति पैदा करने की साजिश थी. जिससे पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र के विकास पर सवाल उठाते हुए उसे बदनाम किया जाए. यूपी में कुछ महीनों बाद विधानसभा का चुनाव होना है, ऐसे में इस तरह की साजिशों का स्थानीय स्तर पर बड़ा असर हो सकता था.  

मिली जानकारी के अनुसार वाराणसी में सीवर लाइनों से बालू से भरी बोरियां, पत्थर और लकड़ी का बुरादा मिला है. शिवाला, नगवा, सरायनंदन समेत आधा दर्जन वार्डों में नालों से भारी मात्रा में बोरियों में भरा मलबा मिला है. मुख्य सीवर लाइन को जाम कर गलियों में ओवरफ्लो कराने की साजिश की बात की जा रही है. 

शिवाला में सफाई के दौरान नालियों से मिली 12 बोरियां बालू

शिवाला में सफाई के दौरान करीब 12 बोरी बालू बरामद की गई है. इस मामले में वाराणसी नगर निगम ने अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज करवाई है. सीसीटीवी फुटेज खंगालकर इस तरह की खतरनाक साजिश रचने वाले अराजक तत्वों की पहचान की कोशिश की जा रही है. महापौर और नगर आयुक्त ने भी मौके पर पहुंचकर पूरे मामले का जायजा लिया है. प्रशासन पूरे मामले की पड़ताल में जुटी है

नालियों से बालू भरी बोरियां निकालते वाराणसी नगर निगम के कर्मी.

नालियों से बालू भरी बोरियां निकालते वाराणसी नगर निगम के कर्मी.

नगर आयुक्त ने भेलुपुर थाने में करवाई प्राथमिकी

वाराणसी के मेयर अशोक तिवारी का कहना है ये सरकार को बदनाम करने की शरारती तत्वों की साजिश हो सकती है. वहीं नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने इस पर भेलुपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई है. स्थानीय सभासद भी आरोप लगते है कि साजिश के तहत सीवेज टैंक में बोरे डाले गए हैं ताकि सड़कों पर वाटर लाकिंग हो जनता परेशान हो. नगर निगम बदनाम हो, क्योंकि कुछ महीनों बाद चुनाव है.

यह भी पढ़ें - शीतला माता का मंदिर डूबा तो महादेव के दरबार पहुंचीं माता, जानिए काशी की इस अनोखी परंपरा का रहस्य

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Varanasi, Varanasi News, Varanasi Nagar Nigam, Varanasi Flood, PM Modi Varanasi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com