- उत्तर प्रदेश सरकार ने रात में 17 वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के तबादले कर प्रशासनिक फेरबदल किया है
- अलीगढ़ मंडलायुक्त संगीता सिंह को मुरादाबाद का नया मंडलायुक्त नियुक्त किया गया है
- मुरादाबाद के पूर्व मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह की प्रतिनियुक्ति समाप्त होकर उन्हें सिक्किम वापस भेजा गया है
उत्तर प्रदेश में एक बार फिर देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है. योगी सरकार ने 23 अगस्त की रात को 17 IAS अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं. जारी तबादला सूची के अनुसार, कई वरिष्ठ अधिकारियों की जिम्मेदारियों में फेरबदल किया गया है. अलीगढ़ की मंडलायुक्त रहीं संगीता सिंह को मुरादाबाद का नया मंडलायुक्त नियुक्त किया गया है. मुरादाबाद में अब तक मंडलायुक्त के पद पर तैनात रहे IAS अधिकारी आंजनेय कुमार सिंह की प्रतिनियुक्ति 14 अगस्त को समाप्त हो गई थी, जिसके बाद उन्हें मूल कैडर सिक्किम वापस भेज दिया गया है.
वहीं दूसरी ओर, लंबे समय से प्रतीक्षारत चल रहीं IAS अधिकारी अमृत पाल कौर को भी नई प्रशासनिक जिम्मेदारी सौंपी गई है. उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बार फिर प्रशासनिक महकमे में बड़ा उलटफेर करते हुए 17 वरिष्ठ IAS अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इसमें मंडलायुक्त स्तर से लेकर सचिवालय के कई अहम पदों पर बैठे अफसर शामिल हैं.
UP के 17 IAS अधिकारियों के तबादले की सूची
- संगीता सिंह-मंडलायुक्त, अलीगढ़ से मंडलायुक्त, मुरादाबाद बनाई गईं.
- ओम प्रकाश आर्य:सदस्य (न्यायिक), राजस्व परिषद (प्रयागराज) से मंडलायुक्त, अलीगढ़ बनाए गए.
- गौरी शंकर प्रियदर्शी:आयुक्त, ग्राम्य विकास एवं सचिव, ग्राम्य विकास विभाग से महानिदेशक, आयुष एवं मिशन निदेशक, राष्ट्रीय आयुष मिशन, यूपी बनाए गए.
- चैत्रा वी:महानिदेशक, आयुष एवं मिशन निदेशक, राष्ट्रीय आयुष मिशन से सदस्य (प्रशासनिक), राजस्व परिषद, लखनऊ तैनात की गईं.
- प्रमोद कुमार उपाध्याय:सचिव, समाज कल्याण विभाग से आयुक्त, ग्राम्य विकास, उत्तर प्रदेश बनाए गए.
- रवीन्द्र कुमार:सचिव, नगर विकास विभाग. इन्हें एमडी, यूपी जल निगम (नगरीय) तथा राज्य मिशन निदेशक, अमृत के अतिरिक्त प्रभार से अवमुक्त किया गया.
- मासूम अली सरवर: सीईओ, सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड. इन्हें एमडी, यूपी जल निगम (नगरीय) तथा राज्य मिशन निदेशक, अमृत का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.
- डॉ. राज शेखर – एमडी, यूपी जल निगम (ग्रामीण) से सचिव, नियोजन विभाग तथा महानिदेशक, अर्थ एवं संख्या बनाए गए.
- योगेश कुमार:आयुक्त एवं निबंधक, सहकारिता से एमडी, उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण) बनाए गए.
- कुमार प्रशान्त:सचिव, राज्य सूचना आयोग से आयुक्त एवं निबंधक, सहकारिता बनाए गए.
- गुर्राला श्रीनिवासुलु:सचिव, सचिवालय प्रशासन विभाग से सचिव, उत्तर प्रदेश राज्य सूचना आयोग बनाए गए.
- अमृत पाल कौर:प्रतीक्षारत से संयुक्त प्रबन्ध निदेशक, उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ लि. बनाई गईं.
- नवनीत सेहारा: अपर आबकारी आयुक्त. इन्हें संयुक्त प्रबन्ध निदेशक, यूपी सहकारी चीनी मिल संघ लि. के पद से अवमुक्त किया गया.
- देवेन्द्र कुमार पाण्डेय: विशेष सचिव, कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा से विशेष सचिव, उपभोक्ता मामले विभाग बनाए गए.
- विवेक श्रीवास्तव: सचिव, लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) से विशेष सचिव, पशुधन विभाग बनाए गए.
- अमृत त्रिपाठी: सचिव, उच्च शिक्षा विभाग से सदस्य (न्यायिक), राजस्व परिषद, प्रयागराज बनाए गए.
- ओम प्रकाश राय: सदस्य (न्यायिक), राजस्व परिषद (प्रयागराज) से विशेष सचिव, उच्च शिक्षा विभाग बनाए गए.
अलीगढ़ मंडल का फेरबदल चर्चा में
सबसे चर्चा में रहने वाला बदलाव अलीगढ़ मंडल में हुआ है, जहां मंडलायुक्त संगीता सिंह को मुरादाबाद भेज दिया गया है। उनकी जगह राजस्व परिषद, प्रयागराज में सदस्य (न्यायिक) रहे ओम प्रकाश आर्य को अलीगढ़ का नया मंडलायुक्त बनाया गया है.
आयुष एवं मिशन निदेशक (राष्ट्रीय आयुष मिशन) की कुर्सी पर भी बदलाव हुआ है. गौरी शंकर प्रियदर्शी, जो अब तक ग्राम्य विकास आयुक्त और सचिव थे, अब यह जिम्मेदारी संभालेंगे. वहीं इस पद पर पहले से तैनात चैत्रा वी. को राजस्व परिषद में सदस्य (प्रशासनिक) बनाया गया है.
जल निगम और अमृत योजना से जुड़े पदों पर भी बड़ा फेरबदल देखने को मिला है. नगर विकास सचिव रवीन्द्र कुमार को यूपी जल निगम (नगरीय) के प्रबंध निदेशक और राज्य मिशन निदेशक, अमृत के पद से हटा दिया गया है. इस जिम्मेदारी का अतिरिक्त प्रभार अब मासूम अली सरवर को सौंपा गया है.
यह भी पढ़ें- UP में 9 IPS के तबादले: संभल एसपी केके बिश्नोई अब बिजनौर पुलिस अधीक्षक, अविनाश पाण्डेय की लखनऊ में तैनाती

up ias transfer list 17 officers shifted yogi government

up ias transfer list 17 officers shifted yogi government
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं