विज्ञापन

100 साल पुराना मकान बना मौत का मलबा; AC रूम में 7 दबे; प्रतापगढ़ में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के महुली गांव में करीब 100 साल पुराना जर्जर मकान तड़के अचानक ढह गया. हादसे में एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 28 वर्षीय अमन सुरक्षित बच गए. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

100 साल पुराना मकान बना मौत का मलबा; AC रूम में 7 दबे; प्रतापगढ़ में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत
प्रतापगढ़ में जर्जर मकान गिरने से 6 लोगों की मौत, एक ही परिवार पर टूटा कहर
प्रतापगढ़:

Pratapgarh House Collapse: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में गुरुवार तड़के एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया. नगर कोतवाली क्षेत्र के महुली गांव में करीब 100 साल पुराना जर्जर मकान अचानक भरभराकर गिर गया. हादसे के समय परिवार के लोग घर के AC रूम में सो रहे थे. तेज आवाज के साथ मकान ढहते ही चीख-पुकार मच गई और ग्रामीण मदद के लिए मौके पर दौड़े. मलबे में दबे लोगों को निकालने के लिए पुलिस, फायर ब्रिगेड और प्रशासन की टीम ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर रेस्क्यू अभियान चलाया. हादसे में एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई, जबकि परिवार का एक सदस्य सुरक्षित बच गया. मरने वालों में माता, पिता, बहू बेटा, दो मासूम शामिल हैं.

Pratapgarh House Collapse: मलबा हटाते हुई टीम

Pratapgarh House Collapse: मलबा हटाते हुई रेस्क्यू टीम

तड़के दो बजे अचानक ढह गया मकान

जानकारी के अनुसार महुली गांव निवासी प्रमोद श्रीवास्तव का मकान काफी पुराना और जर्जर हालत में था. गुरुवार तड़के करीब दो बजे अचानक मकान भरभराकर गिर गया. घटना के समय परिवार के लोग घर के अंदर सो रहे थे. मकान गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग जाग गए और मौके पर पहुंचे. ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस और प्रशासन को सूचना दी. थोड़ी ही देर में पुलिस टीम, फायर ब्रिगेड और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गया.

मलबे में दबा पूरा परिवार

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. स्थानीय लोगों ने प्रशासनिक टीमों के साथ मिलकर मलबा हटाने का काम शुरू किया. कई घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला गया. घायलों को तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया, लेकिन डॉक्टरों ने छह लोगों को मृत घोषित कर दिया. हादसे में प्रमोद श्रीवास्तव, रीता श्रीवास्तव, नितिन श्रीवास्तव, माधुरी श्रीवास्तव, माधव और मासूम अद्विक की मौत हो गई.

Pratapgarh House Collapse: शवों को सौंपा गया

Pratapgarh House Collapse: शवों को सौंपा गया

एक सदस्य सुरक्षित बचा

इस दर्दनाक हादसे में परिवार के 28 वर्षीय अमन श्रीवास्तव किसी तरह सुरक्षित बच गए. उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है. एक ही परिवार के छह लोगों की मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है. घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए. पूरे इलाके में शोक का माहौल है और ग्रामीण इस हादसे को बेहद भयावह बता रहे हैं.

पुलिस जांच में जुटी

पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. प्रशासनिक अधिकारी हादसे के कारणों की जांच कर रहे हैं.

बाराबंकी में दीवार गिरी, दो मासूम बच्चों की मौत

वहीं बाराबंकी में दरियाबाद कोतवाली क्षेत्र के गुलचप्पा कलां (अलियाबाद) गांव में सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ. मदरसे पढ़ने जा रहे बच्चों पर गली में स्थित जर्जर ईंट की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई. इस हादसे में दो मासूम बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई. मृतकों की पहचान 7 वर्षीय हुजैफा और 14 वर्षीय हाजरा बानो के रूप में हुई है. जबकि तीन अन्य बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घायलों में हस्सान, हानिया और मो. अदनान शामिल हैं, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है. ग्रामीणों के अनुसार दीवार काफी समय से जर्जर और झुकी हुई थी. स्थानीय लोगों ने कई बार दीवार हटाने की मांग की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया. प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और लापरवाही पाए जाने पर कार्रवाई की बात कही है.

यह भी पढ़ें : डेंजरस घोषित इमारत में कैसे रह रहे थे लोग? भिवंडी में बिल्डिंग गिरने से 9 की मौत, एजेंसियों पर सवाल

यह भी पढ़ें : इंदौर में 10 साल पुराना 5 मंजिला मकान गिरा, 6 लोगों के दबे होने की सूचना, 9 घायल अस्पताल में भर्ती

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pratapgarh, House Collapse, Uttar Pradesh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com