विज्ञापन

यूपी से उत्तराखंड तक आज कहां-कहां स्कूल बंद, चमोली-बागेश्वर में भी भारी बारिश का IMD अलर्ट, स्कूलों में छुट्टी

उत्तराखंड के कई जिलों में कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है. भारी बारिश के मद्देनजर राज्य के कई जिलों में आज स्कूलों को बंद रखा गया है. छात्रों की सुरक्षा को ध्यान रखते हुए ये फैसला लिया गया है. 

यूपी से उत्तराखंड तक आज कहां-कहां स्कूल बंद, चमोली-बागेश्वर में भी भारी बारिश का IMD अलर्ट, स्कूलों में छुट्टी
देहरादून, चमोली और बागेश्वर जिलों में भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट.

School Closed: उत्तराखंड में बारिश के मद्देनजर राज्य के कई जिलों में अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने देहरादून, चमोली और बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. बाकी के जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. उत्तराखंड आपदा प्रबंधन के सचिव विनोद कुमार सुमन ने कहा भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने गुरुवार के लिए देहरादून, चमोली और बागेश्वर जिलों में भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट और राज्य के बाकी हिस्सों के लिए येलो अलर्ट है. लगातार हो रही बारिश को देखते हुए चमोली और बागेश्वर जिले में गुरुवार को 12वीं कक्षा तक के स्कूल बंद रहेंगे. इससे पहले भारी बारिश के कारण देहरादून जिला प्रशासन ने बुधवार को सभी स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों के लिए एक दिन की छुट्टी की घोषणा की थी. 

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी संबंधित विभागों को  "हाई अलर्ट" पर रहने का निर्देश दिया है. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि अगर स्थिति बिगड़े हो तो लोगों को तुरंत सुरक्षित जगहों पर शिफ्ट किया जाए. प्रशासन ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि लगातार हो रही बारिश के दौरान जलभराव वाले क्षेत्रों, निचले इलाकों से दूर रहें.  खराब मौसम के दौरान किसी भी तरह की यात्रा से बचें.

यूपी के इन जिलों में आज स्कूल बंद

उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा के कारण कई जिलों में स्कूल बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं. मेरठ में स्कूल 3 अगस्त से 10 अगस्त तक बंद रहेंगे.  गाजियाबाद में स्कूल 4 अगस्त से 12 अगस्त तक बंद हैं. मुजफ्फरनगर में स्कूल 3 अगस्त से 10 अगस्त तक बंद हैं. बरेली में सावन के हर सोमवार को स्कूलों में छुट्टी रहेगी. हालांकि कई जगह पर  स्कूलों में ऑनलाइन कक्षाएं चल रही हैं.

ये भी पढ़ें- UGC NET 2026 रिजल्ट में हो रही देरी पर बवाल, असम की राजनीतिक पार्टी ने दी NTA के खिलाफ प्रदर्शन की चेतावनी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
School Closed, School Closed Today, Uttarakhand News, Uttar Pradesh News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com