विज्ञापन
This Article is From Sep 22, 2025

इंदौर में 10 साल पुराना 5 मंजिला मकान गिरा, 6 लोगों के दबे होने की सूचना, 9 घायल अस्पताल में भर्ती

इमारत के मलबे में 10 से 12 लोगों के दबे होने की सूचना थी, जिनमें से 6 व्यक्तियों को निकाल लिया गया है, जबकि अन्य लोगों को मलबे से निकालने की मुहिम जारी है.

इंदौर में 10 साल पुराना 5 मंजिला मकान गिरा, 6 लोगों के दबे होने की सूचना, 9 घायल अस्पताल में भर्ती
  • इंदौर के रानीपुरा क्षेत्र में बारिश के बाद सोमवार रात तीन मंजिला मकान गिर गया, जिसमें कई लोग फंसे हैं.
  • मलबे से सात लोगों को निकाला गया है, जबकि अन्य दबे व्यक्तियों को निकालने के लिए बचाव कार्य जारी है.
  • हादसे की शिकार इमारत आठ से दस साल पुरानी बताई गई है, और इसका कुछ हिस्सा पड़ोसी भवन पर भी गिरा है.

इंदौर के रानीपुरा क्षेत्र में बारिश के बाद सोमवार रात पांच मंजिला एक मकान गिर गया, जिसके मलबे से 9 लोगों को निकाला गया, जबकि 6 लोग इसमें अब भी फंसे हैं. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि पुलिस और प्रशासन के आला अफसर मौके पर पहुंच गए हैं तथा राहत और बचाव कार्य जारी है. मौके पर पहुंचे महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया कि शुरुआती जानकारी के मुताबिक, हादसे की शिकार इमारत आठ से 10 साल पुरानी है.

उन्होंने बताया कि इमारत के मलबे में 10 से 12 लोगों के दबे होने की सूचना थी, जिनमें से सात व्यक्तियों को निकाल लिया गया है, जबकि अन्य लोगों को मलबे से निकालने की मुहिम जारी है. महापौर ने बताया कि इस इमारत का कुछ हिस्सा पड़ोस के भवन पर भी गिरा है. चश्मदीदों ने बताया कि राहत और बचाव कार्य के मद्देनजर रानीपुरा क्षेत्र की बिजली काट दी गई है और पुलिस तमाशबीनों की भीड़ को घटनास्थल से दूर करने की कोशिश कर रही है.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Indore Building Collapses, Indore News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com