विज्ञापन

भारतीय रेलवे की मुंबई से नई ट्रेन की सौगात, दादर, ठाणे से सिंधुदुर्ग तक 22 स्टेशनों पर ठहराव

भारतीय रेलवे ने मुंबई के छत्रपति शिवाजी टर्मिनल से नई ट्रेन की घोषणा की है, जो 22 स्टेशनों पर ठहरेगी. इससे दादर, ठाणे, पनवेल समेत पर्यटकों के साथ डेली पैसेंजर्स को बड़ा फायदा होगा.

भारतीय रेलवे की मुंबई से नई ट्रेन की सौगात, दादर, ठाणे से सिंधुदुर्ग तक 22 स्टेशनों पर ठहराव
CSMT Mumbai Train
NDTV
मुंबई:

भारतीय रेलवे ने मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) और सावंतवाड़ी रोड के बीच एक नई दैनिक एक्सप्रेस ट्रेन सर्विस को मंजूरी दी है. इससे महाराष्ट्र और कोंकण क्षेत्र में रेल कनेक्टिविटी को बढ़ावा मिलेगा. यह नई ट्रेन सेवा 510 किलोमीटर के रूट पर चलेगी. पर्यटन, शिक्षा, रोजगार, व्यापार और अन्य सामाजिक कार्यों के लिए यात्रियों को सीधी रेल कनेक्टिविटी मिलेगी.रेल मंत्रालय का कहना है कि यह ट्रेन नंबर 15087 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-सावंतवाड़ी रोड एक्सप्रेस और ट्रेन नंबर 15088 सावंतवाड़ी रोड-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस के तौर पर चलेगी.

एक्सप्रेस ट्रेन के कमर्शियल स्टॉपेज दादर, ठाणे, पनवेल, पेन, रोहा, मानगांव, वीर, खेड़, चिपलूण, सावरदा, अरावली रोड, संगमेश्वर रोड, रत्नागिरी, अदावली, वलीवाडे, राजापुर रोड, वैभववाड़ी रोड, नंदगांव रोड, कणकवली, सिंधुदुर्ग, कुडाल और सावंतवाड़ी रोड पर होंगे.मंत्रालय ने कहा कि यह नई सर्विस मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन और कोंकण तट के प्रमुख कस्बों और जिलों के बीच कनेक्टिविटी को मजबूत करेगी. इससे हजारों यात्रियों के लिए आवाजाही आसान हो जाएगी.

इस एक्सप्रेस ट्रेन से कोंकण क्षेत्र के समुद्र इलाकों, किलों, मंदिरों और प्राकृतिक स्थलों पर जाने वाले यात्रियों के लिए यात्रा को आसान बनाकर टूरिज्म को बढ़ावा देगी.मुंबई और दक्षिणी कोंकण के बीच एक और सीधा रेल लिंक मिलने से रोज यात्रा करने वालों, छात्रों, व्यापारियों, छोटे व्यवसायों और स्थानीय लोगों को भी फायदा होने की उम्मीद है. नई ट्रेन से क्षेत्रीय आर्थिक विकास बढ़ावा मिलने, यात्रियों की आवाजाही आसान होने और यात्रा की सुविधा बेहतर होने की उम्मीद है. कोंकण रूट पर रेल ट्रांसपोर्ट की बढ़ती मांग पूरी होगी.

रेलवे ने कहा कि इस सेवा की शुरुआत भारतीय रेलवे की नेटवर्क बढ़ाने की कोशिशों को दिखाती है. इससे वह मजबूत और ज्यादा आसान रेलवे नेटवर्क के जरिये यात्रियों की कनेक्टिविटी बढ़ाने, यात्रा को सुविधाजनक बनाने और संतुलित क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा देने का काम कर रही है.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Indian Railways, Chhatrapati Shivaji Maharaj Terminus (CSMT), Mumbai Train, Indian Railway, Thane
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com