विज्ञापन

पूर्व बांग्लादेशी कप्तान शाकिब अल हसन के घर पेट्रोल बम से हमला, शेख हसीना के कार्यक्रम में ऑनलाइन हुए थे शामिल

शाकिब के घर पर पेट्रोल बम से हमला हुआ है. ये हमला तब हुआ है जब वह शेख हसीना के कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुए.

पूर्व बांग्लादेशी कप्तान शाकिब अल हसन के घर पेट्रोल बम से हमला, शेख हसीना के कार्यक्रम में ऑनलाइन हुए थे शामिल
शाकिब आज शेख हसीना के साथ ऑनलाइन कार्यक्रम में शामिल हुए थे, जिसके बाद उनके घर पर पेट्रोल बम से हमला हुआ.
NDTV
  • बांग्लादेश के पूर्व कप्तान शाकिब अल हसन के मगुरा स्थित घर पर पेट्रोल बम से हमला हुआ और घर में तोड़फोड़ की गई.
  • यह हमला शेख हसीना के दिल्ली में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में शाकिब की भागीदारी के ठीक बाद हुआ है.
  • शेख हसीना ने वर्चुअल भाषण में बांग्लादेश लौटने की इच्छा जताई और दिसंबर में वापसी का संकेत दिया.

बांग्लादेश की नेशनल क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और मगुरा-1 सीट से पूर्व MP शाकिब अल हसन के घर पर पेट्रोल बम फेंका गया. यह घटना मगुरा शहर के केशबमोर इलाके में शाकिब के पुश्तैनी घर पर आज बुधवार (5 अगस्त) रात करीब 8:45 बजे हुई. घर में भी तोड़फोड़ की गई.

ये हमला तब हुआ है जब दिल्ली के फॉरेन कॉरेस्पोंडेंट्स क्लब में पूर्व बांग्लादेशी प्रधानमंत्री शेख हसीना के कार्यक्रम में शाकिब ने श्रीलंका से वर्चुअली प्रेस कॉन्फ्रेंस में बात की थी. ये कार्यक्रम शेख हसीना के अपदस्थ होने के दो साल बाद हुआ. आज ही दिन दो साल पहले शेख हसीना को देश छोड़कर भारत आना पड़ा था.

शेख हसीना ने इस कार्यक्रम में बांग्लादेश लौटने की बात कही है. उन्होंने कहा कि बीते दो साल में बांग्लादेश की सरकार ने मासूमों और बेबस लोगों पर ज्यादतियां की हैं.

किक्रेटर शाकिब ने शेख हसीना के कार्यक्रम को फेसबुक पर भी शेयर किया.  

क्या शेख हसीना बांग्लादेश लौटेंगीं?

शेख हसीना ने अपने वर्चुअल भाषण में कहा कि वह बांग्लादेश लौटेंगी और इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि किस्मत को क्या मंजूर है. उन्होंने दावा किया कि उनकी वापसी सत्ता के लिए नहीं बल्कि देश को विकास, सेक्युलरिज्म और खुशहाली के लिए पटरी पर लाने के लिए है.

शेख हसीना ने कहा, "मुझे पता है, वे मुझे जेल में डाल सकते हैं या मार सकते हैं. मैं अपने लोगों के साथ घर वापस जाऊंगी."

उन्होंने कहा, "दिसंबर हमारी जीत का महीना है. इसलिए, मैं दिसंबर के महीने में वापस जाना चाहती हूं. मुझे पता है कि मुझे किसी भी चीज का सामना करना पड़ सकता है."

अपने भाषण में, मिलिट्री तख्तापलट के दौरान अपने पिता शेख मुजीबुर रहमान की हत्या के बारे में बात करते हुए, वह रो पड़ीं. उन्होंने कहा, "मौजूदा संकट के बारे में बोलने से पहले, मैं देश के पिता बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान, देश के जाने-माने नेताओं और हमारी आजादी की लड़ाई के 30 लाख शहीदों को अपनी गहरी श्रद्धांजलि देती हूं. मैं अपने परिवार के उन सदस्यों को भी बहुत दुख के साथ याद करती हूं, जिन्हें मैंने 15 अगस्त, 1975 को खो दिया था."

यह भी पढ़ें: ‘बांग्लादेश वापस लौटना चाहती हूं, शायद दिसंबर में...', निर्वासन के बाद अपनी पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलीं शेख हसीना

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com