विज्ञापन

बुमराह के चोटिल होने के बाद भी श्रीलंका दौरे पर नहीं चुने जाने पर मोहम्मद शमी ने तोड़ी चुप्पी

Mohammed Shami on Team India selection: शमी, जिन्होंने आखिरी बार 2025 में इंग्लैंड के खिलाफ T20I मैच में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया था, साल 2023 के बाद से टीम के लिए कोई टेस्ट मैच नहीं खेले हैं. भारत के लिए उनका आखिरी वनडे मैच पिछले साल न्यूजीलैंड के खिलाफ था

बुमराह के चोटिल होने के बाद भी श्रीलंका दौरे पर नहीं चुने जाने पर मोहम्मद शमी ने तोड़ी चुप्पी
Team India selection, Mohammed Shami: शमी ने तोड़ी चुप्पी

Mohammed Shami breaks his silence on Team India selection: भारत के शीर्ष तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह घुटने की चोट से पूरी तरह नहीं उबर पाने के कारण श्रीलंका के दो टेस्ट मैचों के दौरे से बाहर रह सकते हैं. जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी को भारतीय सीनियर टीम में पहली बार शामिल किए जाने की पूरी संभावना है. नबी सीनियर राष्ट्रीय टीम में जगह पाने वाले जम्मू-कश्मीर के तीसरे खिलाड़ी होंगे। इससे पहले परवेज रसूल और उमरान मलिक को सीमित ओवरों की भारतीय टीम में बुलावा मिल चुका है.

पहले यह उम्मीद की जा रही थी कि शायद मोहम्मद शमी को बुलावा दिया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ, नबी को बुमराह की जगह टीम में शामिल किया गया. नबी के टीम में शामिल होने के बाद अब यह बात साफ है कि शमी के लिए टीम में वापसी करना अब मुश्किल है लेकिन भारतीय गेंदबाज को अभी भी पूरी उम्मीद है कि अपनी मेहनत के दम पर वह एक बार फिर टीम इंडिया का हिस्सा होंगे. 

शमी ने नवभारत टाइम्स को दिए इंटरव्यू में टीम में चयन न होने पर चुप्पी तोड़ी है और कहा है कि "वह भी भी मेहनत कर रह हैं. मैं लगातार कोशिश कर रहा हूं, वर्ल्ड कप की तैयारी भी कर रहा हूं, मैं वर्ल्ड कप की टीम में आना चाहता हूं और इसके लिए कड़ी प्रैक्टिस भी कर रहा हूं, मैंने पहले भी कहा है कि मैं कोशिश करता रहूंगा, टीम में लेने न लेने का काम चयनकर्ता का है."

बता दें कि शमी, जिन्होंने आखिरी बार 2025 में इंग्लैंड के खिलाफ T20I मैच में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया था, साल 2023 के बाद से टीम के लिए कोई टेस्ट मैच नहीं खेले हैं. भारत के लिए उनका आखिरी वनडे मैच पिछले साल न्यूजीलैंड के खिलाफ था. शमी शुरुआत में फिटनेस की समस्याओं के कारण  टीम से बाहर हो गए थे, लेकिन पिछले एक साल में घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद टीम में उनकी वापसी की संभावनाएं नहीं बन पाई हैं. 

शमी के लिए खत्म हुआ वापसी का इंतजार!

शमी, जिन्होंने आखिरी बार 2025 में इंग्लैंड के खिलाफ T20I मैच में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया था, साल 2023 के बाद से टीम के लिए कोई टेस्ट मैच नहीं खेले हैं. भारत के लिए उनका आखिरी वनडे मैच पिछले साल न्यूजीलैंड के खिलाफ था. शमी शुरुआत में फिटनेस की समस्याओं के कारण  टीम से बाहर हो गए थे, लेकिन पिछले एक साल में घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद टीम में उनकी वापसी की संभावनाएं नहीं बन पाई हैं. इस साल शमी अब  36 साल के हो जाएंगे और जसप्रीत बुमराह की जगह आकिब नबी को चुने जाने का मतलब शायद BCCI के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर की ओर से उन्हें दिया गया आखिरी संदेश हो सकता है. घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद, पिछले एक साल में चयन के लिए शमी पर विचार नहीं किया गया है.

ये भी पढ़ें- क्या खत्म हुआ मोहम्मद शमी की टीम में वापसी का इंतजार? बुमराह के रिप्लेसमेंट से समझिए अजीत अगरकर का बड़ा संकेत

ये भी पढ़ें- श्रीलंका दौरे पर फेल हुए तो बढ़ेंगी मुश्किलें? कोच गौतम गंभीर के लिए बजी खतरे की घंटी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mohammad Shami Ahmed, Gautam Gambhir, Ajit Agarkar, India, Sri Lanka, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com