महोबा शहर कोतवाली क्षेत्र के काली पहाड़ी गांव में दो भाइयों के विवाद को सुलझाने गई पुलिस टीम पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है. घटना में डायल 112 की पीआरवी 1269 पर तैनात सिपाहियों के साथ हाथापाई हुई और उनकी वर्दी फाड़ दी गई. पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.
घटना महोबा शहर से करीब 10 किलोमीटर दूर काली पहाड़ी गांव की है, जहां किसी पारिवारिक विवाद के चलते दीपक कुमार और पुष्पेंद्र नामक दो भाइयों में झगड़ा हो गया था. सूचना मिलने पर पीआरबी टीम मौके पर पहुंची और मामला शांत कराने की कोशिश करने लगी. इसी दौरान एक आरोपी दीपक कुमार ने सिपाही प्रदीप कुमार, अर्जुन सिंह और होमगार्ड सुभाष शुक्ला पर हमला कर दिया. इस दौरान तीनों की वर्दी फट गई और उन्हें चोटें भी आईं.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब

पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों भाइयों को हिरासत में लिया और तीनों पुलिसकर्मियों का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया. सिपाही प्रदीप कुमार ने दीपक पर सरकारी कार्य में बाधा डालने, हाथापाई करने और वर्दी फाड़ने का आरोप लगाया है. इस घटना के बाद पुलिस विभाग ने कड़ा रुख अपनाते हुए मामला दर्ज कर लिया है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है. पुलिस का कहना है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं