विज्ञापन

लखनऊ की सुशांत गोल्फ सिटी में बवाल, शराब के नशे में बाउंसर पर चलाई गोली, 3 गिरफ्तार

सुशांत गोल्फ सिटी के जन्नत बार एंड रेस्तरां में शुक्रवार देर रात नशे में बवाल. डीजे कंसोल पर चढ़ने से मना करने पर युवक ने बाउंसर पर गोली चला दी.

लखनऊ की सुशांत गोल्फ सिटी में बवाल, शराब के नशे में बाउंसर पर चलाई गोली, 3 गिरफ्तार
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी.
  • जन्नत बार में शराब के नशे में बाउंसर पर चलाई गोली.
  • पुलिस सूत्रों के अनुसार, फायरिंग विधायक के भाई ने की.
  • दोस्त को बचाने के लिए दूसरे दोस्त ने खुद पर लिया इल्जाम.

Lucknow Shooting Case: लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी स्थित जन्नत बार एंड रेस्तरां में शुक्रवार देर रात नाचने से मना करने पर फायरिंग हुई. बार के बाउंसर कदिलीप कुमार पर युवक ने तमंचे से गोली चला दी. इस घटना के बाद आरोपी और उसके दो साथी मौके से भाग निकले. बाउंसर की शिकायत पर लखनऊ पुलिस ने 6 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है पुलिस ने आरोपी युवक के तीन अन्य साथियों को गिरफ्तार किया है.

पुलिस सूत्रों ने बताया कि सौरभ सिंह अपने दोस्त डब्बू का जन्मदिन मनाने बार आया था. उसके साथ उसके साथ बिजनौर के कासिमखेड़ा निवासी अमन यादव, सरोजनीनगर के मीरानपुर पिनवट निवासी विनायक यादव, सुधांशु यादव व एक अन्य साथी था. सभी 2 SUV कार से आए थे. शराब के नशे में सौरभ और उसके साथी डीजे कंसोल पर चढ़ने का प्रयास कर रहे थे. इसी बीच बाउंसर दिलीप ने उन्हें रोका तो आरोपियों ने गाली-गलौज और हाथापाई की.

पुलिस ने कार सीज की

दिलीप ने उन्हें बाहर निकाला तो आरोपी ने वाहन से तमंचा निकालकर फायरिंग कर दी. लोगों ने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया तो वह डब्बू और एक अज्ञात साथी के साथ वाहन से भाग निकला सौरभ के साथी अमन, विनायक और सुधांशु को मौके पर ही पकड़ लिया गया. पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर एक कार सीज कर दी. ADCP ने बताया कि पुलिस की दो टीमें भागे हुए तीनों आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही हैं.

सूत्रों की मानें तो आरोपियों में एक रायबरेली के विधायक का भाई भी था जिसने फायरिंग की थी लेकिन सौरभ ने उसे बचाने के लिए इल्जाम अपने ऊपर लिया है.

ये भी पढ़ें- नोएडा एयरपोर्ट से इंडिगो की सबसे पहली उड़ान, लखनऊ से आएंगे खास मेहमान, जानें पहले दिन का पूरा शेड्यूल

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lucknow News, Lucknow Police, Sushant Golf City Shooting
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com