कभी-कभी टेक्नोलॉजी सिर्फ मनोरंजन के काम नहीं आती, यह किसी की जान बचाने में भी मदद करती है. कुछ ऐसा ही हुआ मेरठ में रहने वाले 25 साल के युवक के साथ. दरअसल, युवक ने ब्रेकअप से परेशान होकर इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह सस्पिशियस लिक्विड पीता दिखाई दिया. वीडियो के साथ उसने लिखा,' Now you stay happy in your life'. पोस्ट सामने आते ही इंस्टाग्राम की पैरेंट कंपनी Meta ने वीडियो को डिटेक्ट करते ही यूपी पुलिस को अलर्ट भेज दिया. इसके बाद पुलिस ने युवक को अस्पताल पहुंचाकर उसकी जान बचा ली.
लखनऊ से मेरठ पुलिस तक पहुंची सूचना
वायरल पोस्ट में मिल जानकारी के अनुसार, Meta से मिले इनपुट के आधार पर लखनऊ स्थित अधिकारियों ने युवक की लोकेशन ट्रेस की और इसकी जानकारी मेरठ पुलिस को दी. सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस हरकत में आ गई और युवक के घर पहुंचने के लिए तुरंत टीम रवाना कर दी.
मेरठ में एक 25 वर्षीय युवक ने ब्रेकअप के बाद इंस्टाग्राम पर सुसाइड वीडियो पोस्ट कर दिया।
— Saim-Xpert (@TheDarkhope6) June 9, 2026
वीडियो में युवक एक संदिग्ध तरल पदार्थ पीता नजर आया और लिखा, "अब तुम खुश रहना अपनी लाइफ में।"
लेकिन इस बार कहानी का अंत दुखद नहीं हुआ।
इंस्टाग्राम की पैरेंट कंपनी Meta ने वीडियो को डिटेक्ट… pic.twitter.com/Qr4DuoiaZK
महज 8 मिनट में घर पहुंची पुलिस
पुलिस ने तेजी दिखाते हुए केवल 8 मिनट के अंदर युवक के घर पहुंच गई. उस समय युवक की हालत गंभीर बताई जा रही थी. पुलिस और परिजनों की मदद से उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया. समय पर इलाज मिलने पर युवक की जान बच गई. अगर कुछ और देर हो जाती तो स्थिति और गंभीर हो सकती थी.
टेक्नोलॉजी ने निभाई लाइफसेवर की भूमिका
जानकारी के अनुसार, टेक्नोलॉजी केवल मनोरंजन या सोशल मीडिया तक सीमित नहीं है. सही समय पर इस्तेमाल होने पर यही तकनीक किसी की जान भी बचा सकती है. Meta के अलर्ट सिस्टम और पुलिस की त्वरित कार्रवाई ने एक बड़ी दुर्घटना को टाल दिया. इस पोस्ट को X पर @TheDarkhope6 नाम के हैंडल से शेयर किया गया है.
Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.
यह भी पढ़ें: 'बड़े पार्सल की अलग फीस लगेगी', डिलीवरी बॉय ने रखी अजीब शर्त, महिला से बहस का वीडियो वायरल
यह भी पढ़ें: बेंगलुरु में फ्लैट ढूंढना बुरे सपने जैसा, शख्स ने बताया संघर्ष
यह भी पढ़ें: वहां सेटल होने में मुझे एक साल लग गया', मुंबई की महिला ने दुबई जाने के बारे में बताई सच्चाई
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं