अनऑथराइज कॉलोनियों में रजिस्ट्री मुश्किल होता है. दिल्ली में 1511 अनऑथराइज यानी कच्ची कॉलोनियां हैं. इसमें संगम विहार, उत्तम नगर, जामिया नगर समेत कई क्षेत्र शामिल हैं. जहां पक्की रजिस्ट्री और मालिकाना हक पाने के लिए सरकार ने अलग से योजना शुरू की है. इस योजना का नाम है PM-Uday योजना. अनऑथराइज कॉलोनियों में पक्की रजिस्ट्री के लिए प्रक्रिया को ऑनलाइन की गई है. इसके लिए DDA और MCD Swagam पोर्टल पर डिजिटल तरीके से प्रक्रिया पूरी की जा सकती है. वहीं पोर्टल पर भी पक्की रजिस्ट्री के लिए जरूरी दस्तावेज की जरूरत होती है.
Ownership से जुडे़ दस्तावेज की होती है जरूरत
मालिकाना हक से जुड़े दस्तावेजों के लिए नई जनरल पावर ऑफ अटॉर्नी (GPA) और एग्रीमेंट टू सेल की कॉपी देनी होगी. प्रॉपर्टी के मालिकाना हक की पिछले पूरे पेपर्स जो पहले के रहे मालिक से लेकर अब तक पूरी चेन. प्रॉपर्टी से जुड़े वसीयतनामा और भुगतान से संबंधित दस्तावेज और पजेशन सर्टिफिकेट की जरूरत होती है.
ID और आवासीय प्रमाण पत्र
रजिस्ट्री के लिए आवेदक का आधार कार्ड और पैन कार्ड जरूरी होता है. इसके अलावा प्रॉपर्टी पर पजेशन और आवास प्रमाण के लिए बिजली बिल की रसीद जरूरी होती है. इसके साथ MCD को चुकाए गए नवीनतम प्रॉपर्टी टैक्स की रसीद देनी होगी.
अन्य दस्तावेज
आवेदक को पासपोर्ट साइज फोटो और मकान या प्लॉट की साफ तस्वीर देनी होगी. प्रॉपर्टी पर कंस्ट्रक्शन का प्रूफ इसमें पुराना बिजली बिल भी हो सकता है. डिजिटल सिग्नेचर जो सादे कागज पर किए गए हो. साथ ही रजिस्ट्री प्रक्रिया के लिए DDA द्वारा जारी PM-Uday केस आईडी.
बता दें, यहां अंडरटेकिंग दस्तावेज भी देने होंगे जिसमें सफेद कागज पर सेल्फ डिक्लेयरेशन फॉर्म भी देना होगा.
यह भी पढ़ेंः पहली बार घर खरीदने वाले होम लोन लेते समय रखें 3 बातों का ध्यान, वरना आ जाएगी आफत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं