विज्ञापन

Muzaffarnagar: प्राइवेट स्कूल में तैनात चौकीदार की हत्या, धारदार हथियार से मारा, रात में ड्यूटी के दौरान वारदात

Muzaffarnagar Watchman Murdered: मुजफ्फरनगर के चरथावल क्षेत्र में किड्स हैवन पब्लिक स्कूल के चौकीदार राजकुमार उर्फ राजू की देर रात धारदार हथियार से हत्या कर दी गई. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Muzaffarnagar: प्राइवेट स्कूल में तैनात चौकीदार की हत्या, धारदार हथियार से मारा, रात में ड्यूटी के दौरान वारदात

Muzaffarnagar Watchman Murdered: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में शनिवार, 25 अप्रैल की सुबह सनसनी फैल गई. यहां एक प्राइवेट स्कूल में चौकीदार का खून से लथपथ शव बरामद हुआ. इधर, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया वहीं फोरेंसिक और डॉग स्क्वायड टीम के साथ मिलकर पुलिस घटनास्थल की बारीकी से जांच कर रही है. बताया जा रहा है कि किसी धारदार हथियार से चौकीदार के सिर पर वार कर उसे मौत के घाट उतारा गया है.

ड्यूटी पर तैनात चौकीदार की हत्या

जानकारी के मुताबिक, मृतक राजकुमार उर्फ राजू (50 वर्ष) चरथावल थाना क्षेत्र स्थित किड्स हेवन पब्लिक स्कूल में पिछले 4 सालों से कार्यरत था.  शुक्रवार देर रात जब वो ड्यूटी पर तैनात था, तभी अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियारों से हमला कर निर्मम हत्या कर दी. घटना की जानकारी उस समय लगी जब आज सुबह स्कूल स्टाफ वहां पहुंचे. स्टाफ ने देखा कि स्कूल प्रांगण में खून से लथपत चौकीदार राजकुमार का शव पड़ा हुआ है. जिसकी सूचना पुलिस को दी गई.

जांच में जुटी पुलिस

मृतक चौकीदार के परिजनों का कहना है कि मृतक की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी. हालांकि उन्होंने आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग की है. बरहाल प्रथम दृष्टिया शव को देखकर ये प्रतीत हो रहा है कि किसी धारदार हथियार से चौकीदार राजकुमार पर वार कर उसकी निर्मम हत्या की गई है. फिलहाल पुलिस आरोपियों की धर-पकड़ में जुट गई है.

मृतक चौकीदार राजकुमार के भाई ने बताया कि राजू पिछले 4 सालों से यहां ड्यूटी करता था. शाम को आता था. सुबह 8:00 बजे घर चला जाता था. सुबह मेरे पास फोन आया मास्टर जी का. उन्होंने कहा कि राजू को चोट लग गई है. मैं जंगल में था तो वहां से भागते हुए आया. मास्टर जी ने कहा कि इसका तो मर्डर हो गया.

ये भी पढ़ें: Success Story: 30,000 लागत और 1.5 लाख तक मुनाफा: पब्लिक रिलेशन ऑफिसर की नौकरी छोड़ शुरू की खेती, अब सलाना 18 लाख की हो रही कमाई

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Muzaffarnagar News, Watchman Murdered, UP News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com