विज्ञापन

राजस्थान निकाय चुनाव: पहले चरण का मतदान आज, 57 लाख से अधिक वोटर चुनेंगे नई सरकार

राजस्थान निकाय चुनाव के पहले चरण में 9 सितंबर को 39 जिलों की 162 निकायों (4 नगर निगम, 24 परिषद, 134 पालिकाएं) में सुबह 7 से शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी.

राजस्थान निकाय चुनाव: पहले चरण का मतदान आज, 57 लाख से अधिक वोटर चुनेंगे नई सरकार
राजस्थान निकाय चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान आज
IANS

राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान की तैयारी पूरी हो गई हैं. पोलिंग पार्टियां भी मतदान केद्रों पर पहुंच चुकी हैं. बुधवार यानी (09 सितंबर) को पहले चरण के लिए वोट डाले जाएंगे. 39 ज‍िलों के कुल 162 नगरीय निकायों में पहले चरण में मतदान होना है. इसमें 4 नगर निगम, 24 नगर परिषद और 134 नगर पालिकाएं शामिल हैं. वोटिंग का टाइम सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक तय किया गया है. इस दौरान 162 नगर निकायों में 7,683 मतदान केंद्रों पर कुल 57,52,278 मतदाता वोट डालेंगे. 

पहले चरण में 20 से अधिक उम्मीदवार 

निकाय चुनाव के पहले चरण में पार्षद के 5,393 पदों के लिए 20 हजार से अधिक उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. पहले चरण में शामिल चार नगर निगम अलवर, भरतपुर, बीकानेर और भीलवाड़ा हैं. निर्वाचन आयोग के अनुसार, पहले चरण में जयपुर जिले के 18 नगर निकायों में भी मतदान होगा. इसके लिए 565 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. 

जयपुर की 16 नगर पालिका में वोटिंग

जयपुर की चौमूं और शाहपुरा नगर परिषद के साथ 16 नगर पालिकाओं में मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे. इनमें दूदू, किशनगढ़-रेनवाल, जोबनेर, बस्सी, सांभरलेक, वाटिका, चाकसू, जमवारामगढ़, फागी, नारायणा, फुलेरा, मनोहरपुर, बगरू, कानोता, खेजरोली और कालाडेरा नगर पालिका शामिल हैं. 

राजस्थान निकाय चुनाव: पहले चरण का मतदान आज

मतदान केंद्र के लिए रवाना हुए मतदान कर्मी
Photo Credit: IANS

किन-किन जिले के निकायों में मतदान?

जयपुर के अलावा अजमेर, नागौर, टोंक, ब्यावर, भीलवाड़ा, कोटपूतली-बहरोड़, बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, भरतपुर, धौलपुर, सवाई माधोपुर, अलवर, सीकर, झुंझुनूं, जोधपुर, जालोर, पाली, सिरोही, कोटा, बारां, बूंदी, झालावाड़, उदयपुर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, डीडवाना-कुचामन, करौली, दौसा, डीग, खैरथल-तिजारा, जैसलमेर, बाड़मेर और बालोतरा के नगरीय न‍िकाय में मतदान होगा. 

9 सितंबर को सार्वजनिक अवकाश 

नगर निकाय चुनाव के पहले चरण वोटिंग के चलते बुधवार को मतदान वाले क्षेत्रों में 9 सितंबर को सार्वजनिक अवकाश (Public Holiday) घोषित किया है. 11 सितंबर को जयपुर नगर निगम क्षेत्र में मतदान के दिन भी सार्वजनिक अवकाश रहेगा. पुनर्मतदान की स्थिति में संबंधित मतदान क्षेत्र में जिस दिन दोबारा वोटिंग होगी, उस दिन भी सार्वजनिक अवकाश रहेगा. मतदान वाले क्षेत्रों में नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के तहत भी अवकाश लागू रहेगा. 

बता दें कि राजस्थान में कुल दो चरणों में 309 नगरीय निकायों में चुनाव होना है. पहले चरण के लिए बुधवार को वोट डाले जाएंगे, जबकि दूसरे चरण का मतदान 11 सितंबर को मतदान होगा. वहीं, नगर निकाय चुनाव के रिजल्ट 14 सितंबर को घोषित होंगे. 

यह भी पढे़ं-

वोटर ID नहीं है तो भी राजस्थान निकाय चुनाव में डाल सकेंगे वोट, ये 11 दस्तावेज होंगे मान्य

खर्च 100 रुपये, कमाई सिर्फ ₹18, राजस्थान के निकाय चुनाव में वादों की झड़ी; पर खजाना खाली

राजस्थान के 309 निकायों के चुनाव में हो रही बीजेपी-कांग्रेस की कड़ी परीक्षा, नतीजे तय करेंगे राजनीति की दिशा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajasthan Civic Polls, Rajasthan Civic Polls 2026, Rajasthan Urban Local Body Elections, Urban Local Body Elections, Urban Local Body Elections Rajasthan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com