विज्ञापन

यूपी के डॉक्टर्स अब 70 की उम्र तक दे पाएंगे सेवाएं, रिटायरमेंट के बाद भी खत्म नहीं होगी नौकरी

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव को डॉक्टर्स की 70 की उम्र को लेकर रिअपॉइंटमेंट संबंधी आदेश जारी करने वाली प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के निर्देश दिए हैं.

यूपी के डॉक्टर्स अब 70 की उम्र तक दे पाएंगे सेवाएं, रिटायरमेंट के बाद भी खत्म नहीं होगी नौकरी
उत्तर प्रदेश में डॉक्टर्स की सेवाएं देने की उम्र 70 साल कर दी गई है.
  • उत्तर प्रदेश में डॉक्टर्स अब 70 साल की उम्र तक सेवाएं दे सकेंगे
  • रिटायरमेंट के बाद 70 साल तक प्रतिनियुक्ति पर सेवाएं देने की व्यवस्था की गई है
  • डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग नई सेवा नियमावली लागू कर रहा है
लखनऊ:

उत्तर प्रदेश के डॉक्टर्स अब 70 साल की उम्र तक सेवाएं दे सकेंगे. वर्तमान में रिटायरमेंट की उम्र 62 साल है, लेकिन डॉक्टर्स प्रतिनियुक्ति के जरिए 65 साल तक सेवाएं दे सकते हैं. हालांकि इन डॉक्टर्स को कोई सरकारी पद नहीं दिया जाता है. ये सिर्फ मरीजों का इलाज करते हैं. अब इसे 5 साल और बढ़ा दिया गया है. यानी कि 65 साल की उम्र के बाद डॉक्टर्स रिअपॉइंटमेंट के जरिए सेवाएं जारी रख सकेंगे.

यूपी के डॉक्टर्स के लिए खुशखबरी

मतलब रिटायमेंट के बाद भी उनकी नौकरी खत्म नहीं होगी. वे इस व्यवस्था के तहत अपनी सेवाएं जारी रख सकेंगे. डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के आदेश के बाद अब स्वास्थ्य विभाग ने इसे लेकर दिशा निर्देश जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. योग्य और अनुभवी डॉक्टर्स को 70 साल की उम्र तक सेवाएं देने का मौका मिलेगा. इसका सीधा फायदा मरीजों को होगा.

70 साल की उम्र तक इलाज कर सकेंगे डॉक्टर्स

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के मुताबिक, यह व्यवस्था खासकर स्पेशलिस्ट डॉक्टर्स की कमी वाले विभागों के लिए काफी कारगर साबित होगी.उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव को डॉक्टर्स की 70 की उम्र को लेकर रिअपॉइंटमेंट संबंधी आदेश जारी करने वाली प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के निर्देश दिए हैं. यूपी सरकार के इस फैसले से अस्पतालों में डॉक्टर्स की कमी दूर होने के साथ ही मरीज अनुभवी डॉक्टर्स से इलाज करा सकेंगे.इस फैसले से स्वास्थ्य विभाग को मजबूती मिलेगी. 

ये भी पढे़ं-यूपी में अब घर बैठे मिलेगा बिजली का नया कनेक्शन, ऑनलाइन करें आवेदन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UP News, UP Doctors, UP Doctors Recruitment, Doctors Retirement Age, UP Deputy Cm Brajesh Pathak
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com