विज्ञापन

झांसी में बहू की हरकतों से परेशान ससुर ने छज्जे ले लटक कर दी जान, 6 महीने पहले की थी इकलौते बेटे की शादी

प्रमोद ने अपने बेटे निशांत की शादी 4 फरवरी 2026 में सीपरी बाजार थानाक्षेत्र के बूढ़ा निवासी भारत यादव की बेटी शिवानी से की थी.

पुल‍िस की ग‍िरफ्त में बहू और उसका प‍िता.

झांसी: यूपी के कानपुर में बहू द्वारा सुपारी देकर दवा कारोबारी ससुर की हत्या करने का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि ठीक ऐसा कुछ मामला झांसी से भी सामने आया है. बहू और उसके परिवार की धमकियों और उत्पीड़न से परेशान ससुर ने घर के छज्जे से लटकर फांसी लगा ली. मृतक के बेटे ने अपनी पत्नी, ससुर और साले के खिलाफ केस दर्ज करवाया है. मामला दर्ज होने के कुछ घंटे बाद ही पुलिस ने बहू और उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया. 

60 वर्षीय प्रमोद यादव झांसी के बरुआसागर के नई बस्ती कंपनी बाग में रहते थे. वह खेती किसानी के साथ-साथ प्रॉपर्टी का भी काम करते थे. परिजनों के अनुसार, प्रमोद ने अपने बेटे निशांत की शादी 4 फरवरी 2026 में सीपरी बाजार थानाक्षेत्र के बूढ़ा निवासी भारत यादव की बेटी शिवानी से की थी. आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद से ही शिवानी अपने पति, सास और ससुर से झगड़ा कर उन्‍हें परेशान करने लगी थी. शि‍वानी कहती थी कि करोड़ों का सोना बनवाओ. जब उसकी मांग मानने से मना किया तो वह अपने पिता और भाई के साथ मिलकर उसे धमकाने लगी. 

बहू पर 40 लाख के जेवर धोखे से ले जाने का आरोप 

आरोप है क‍ि शि‍वानी धोखे से घर का करीब 40 लाख की कीमत के जेवर भी मायके ले गई. इसके बाद भी वह और सोना, घर बनवाने की मांग करते हुए धमकी देती थी. आखिर में परेशान होकर प्रमोद ने अपने घर के छज्जे से लटककर 7 सितंबर को सुसाइड कर लिया. प्रमोद के भतीजे ने बताया कि भाई की शादी के बाद से बहू लगातार परेशान कर रही थी. हमारे चाचा का यह इकलौता लड़का था. शादी के बाद से चाचा और चाची अलग खाना बनाते थे. बहू अक्सर झगड़ा करती थी. एक दिन पहले बहू से भाई का झगड़ा हुआ था. जिस कारण वह रात में कहीं चला गया. हम लोग खोजते रहे. रात में बहू के पिता भी आए और फिर वह चले गए. हमने चाचा-चाची को घर के अंदर कर दिया. इसके बाद सुबह पता चला कि चाचा ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया. 

Latest and Breaking News on NDTV

बहू और उसका प‍िता ग‍िरफ्तार 

मृतक के बेटे निशांत ने अपनी पत्नी, ससुर और साले के खिलाफ बरुआसागर थाने में शि‍कायत दर्ज की है. पुलिस ने शिकायत के आधार पर पत्नी शिवानी, ससुर भारत यादव और साले अनुराग यादव उर्फ आशू के खिलाफ धारा 108 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया. बरुआसागर थाना प्रभारी प्रकाश से जब इस मामले में बात की गई तो उन्होंने बताया कि लड़के की शिकायत पर पत्नी, ससुर और साले के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया था. साथ ही पत्नी व ससुर को गिरफ्तार भी कर लिया गया है. 

यह भी पढ़ें-  करोड़पति परिवार की बहू थी लेकिन खर्चों पर ससुर का कंट्रोल, महिला ने बताई कारोबारी के कत्ल की वजह

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jhansi News, Jhansi Crime News, UP News, Uttar Pradesh News, Jhansi News In Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com