विज्ञापन

'दिल दुखाने वालों से हश्र में मुलाकात होगी...' 44 सेकंड के वीडियो में दर्द बयां कर युवक ने खुद को मारी गोली 

मुरादाबाद में एक युवक ने खुद को पिता की लाइसेंसी दोनाली बंदूक से गोली मार ली. इससे पहले उसने एक 44 सेकंड का वीडियो बनाकर अपना दर्द भी बयां किया. वीडियो में युवक ने कहा- जिसने भी दिल दुखाया है, उनसे हश्र में मुलाकात होगी.

'दिल दुखाने वालों से हश्र में मुलाकात होगी...' 44 सेकंड के वीडियो में दर्द बयां कर युवक ने खुद को मारी गोली 
19 साल के युवक ने खुद को गोली मारी.

मुरादाबाद के कुंदरकी क्षेत्र के चकफाजलपुर गांव में एक 19 साल के युवक ने खुद को गोली मार ली. उसने कैमरे के सामने लाइव आत्महत्या की. उसका एक 44 सेंकंड का वीडियो सामने आया है, जिसमें वह कह रहा है कि जिसने दिल दुखाया है उससे हश्र में मुलाकात होगी. मेरे परिवार वालों की गलती नहीं है, सारी गलती मेरी है, उन्हें परेशान मत करना. इसके बाद वह खुद को दोनाली बंदूक से गोली मार लेता है. घटना के बाद से परिवार और गांव में मातम पसरा हुआ है. 

जानकारी के अनुसार, युवक का नाम फरत अली बताया जा रहा है. शिनवार रात उसने अपने कमरे में पिता की लाइसेंसी दोनाली बंदूक से खुद को गोली मार ली. गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था. काफी प्रयास के बाद लोग अंदर पहुंचे तो फरत खून से लथपथ हालत में पड़ा था, परिजनों ने उसे तुरंत कमरे से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. 

बीवी को घंटों मुर्गा बनाने वाला अरबाज सैयद है हिस्ट्रीशीटर, कम उम्र में ही करने लगा अपराध, दंगा कराने जैसे आरोप

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक साक्ष्य जुटाए। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य एकत्र किए. इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. 

हिंगोली में हादसा: जनगणना का काम कर घर लौट रहे दो शिक्षकों की मौत, पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर 

पुलिस कर रही जांच 

परिजनों के अनुसार, युवक ने यह खौफनाक कदम क्यों उठाया इसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं है. पुलिस युवक के मोबाइल फोन, वायरल वीडियो और अन्य पहलुओं की जांच कर रही है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी तथ्यों की गहनता से जांच के बाद ही सुसाइड की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी.  

हेल्पलाइन
वंद्रेवाला फाउंडेशन फॉर मेंटल हेल्‍थ    9999666555 या help@vandrevalafoundation.com
TISS iCall    022-25521111 (सोमवार से शनिवार तक उपलब्‍ध - सुबह 8:00 बजे से रात 10:00 बजे तक)
(अगर आपको सहारे की ज़रूरत है या आप किसी ऐसे शख्‍स को जानते हैं, जिसे मदद की दरकार है, तो कृपया अपने नज़दीकी मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य विशेषज्ञ के पास जाएं) 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com