विज्ञापन

हिंगोली में हादसा: जनगणना का काम कर घर लौट रहे दो शिक्षकों की मौत, पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर 

हिंगोली-रिसोड स्टेट हाईवे पर तेज रफ्तार पिकअप ने एक बाइक को टक्कर मार दी. हादसे में जनगणना का काम खत्म कर घर जा रहे दो शिक्षकों की मौत हो गई. टक्कर इतनी तेज थी कि शिक्षक बाइक से उछलकर दूर जा गिरे थे. हादसे के बाद चालक पिकअप लेकर फरार हो गया.

हिंगोली में हादसा: जनगणना का काम कर घर लौट रहे दो शिक्षकों की मौत, पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर 

महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में जनगणना काम में लगे दो शिक्षकों की दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई. हिंगोली-रिसोड स्टेट हाईवे पर एक तेज गति से आ रहे पिकअप ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी. सिर में गंभीर चोट आने से उनकी मौके पर मौत हो गई. दोनों शिक्षक जनगणना का काम निपटाने के बाद वापस घर लौट रहे थे. 

जानकारी के अनुसार, हिंगोली जिले की सेनगाव तहसील के वरुड चक्रपाण गांव के रहने वाले दो शिक्षकों संतोष देसाई और गजानन पत्तकी की ड्यूटी जनगणना के कार्य में लगी थी. 30 मई की शाम दोनों शिक्षक अपना काम खत्म कर वापस गांव लौट रहे थे. इस दौरान हिंगोली-रिसोड स्टेट हाईवे पर तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे के बाद चालक पिकअप लेकर मौके से फरार हो गया. 

ये भी पढ़ें- बीवी को घंटों मुर्गा बनाने वाला अरबाज सैयद है हिस्ट्रीशीटर, कम उम्र में ही करने लगा अपराध, दंगा कराने जैसे आरोप

उछलकर दूर जा गिरे शिक्षक 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों शिक्षक मोटरसाइकिल से उछलकर सड़क पर दूर जा गिरे. हादसे में उनके सिर में गंभीर चोट आई. हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और राहगीरों की मदद से दोनों लहूलुहान शिक्षकों को नजदीकी सेनगाव ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया. हालांकि, सिर पर गंभीर चोटें आने और अत्यधिक खून बहने से उनकी मौत हो गई. जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. 

ये भी पढ़ें- मराठा आरक्षण पर सरकार के आश्वासन पर मनोज जरांगे का अनशन खत्म, तबीयत खराब होने पर लाए गए अस्पताल

पुलिस कर रही फरार चालक की तलाश 

बताया जा रहा है कि दोनों शिक्षक क्षेत्र में काफी लोकप्रिय थे, जिसके चलते उनके पैतृक गांव 'वरुड चक्रपाण' में शोक मातम पसरा हुआ है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. स्थानीय पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. टक्कर मारकर फरार हुए पिकअप वाहन और उसके चालक की तलाश की जा रही है. 

(हिंगोली से समाधान कांबले की रिपोर्ट) 

लेखक के बारे में
img
उदित दीक्षित
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Maharashtra Crime News,  Hingoli Crime, Road Accident, Maharashtra Road Accident, Census 
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com