विज्ञापन

सिर पर एक के बाद एक मारता रहा हथौड़ा... दुकान से सामान खरीद रहे युवक पर दबंग का हमला; CCTV में कैद हुई घटना

गाजियाबाद के विजयनगर सेक्टर-9 सर्राफा मार्केट में परचून की दुकान पर सामान खरीद रहे 30 वर्षीय निशांत पर रिकी ने हथौड़े से सिर पर कई वार किए.

सिर पर एक के बाद एक मारता रहा हथौड़ा... दुकान से सामान खरीद रहे युवक पर दबंग का हमला; CCTV में कैद हुई घटना
गाजियाबाद के सेक्टर 9 की है घटना.
NDTV
गाजियाबाद:

गाजियाबाद में विजयनगर के सेक्टर-9 चौकी क्षेत्र की सब्जी मंडी सर्राफा मार्केट में बुधवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. परचून की दुकान से सामान खरीद रहे एक युवक पर एक दबंग ने हथौड़े से सिर पर कई वार कर दिए. हमले के बाद आरोपी युवक को मरणासन्न अवस्था में छोड़कर मौके से भाग गया. 

पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. इस घटना का वीडियो इतना विचलित करने वाला है कि उसे दिखाया नहीं जा सकता.

क्यों किया ऐसा हमला?

घायल युवक की पहचान 30 वर्षीय निशांत के रूप में हुई है. वहीं आरोपी का नाम रिकी बताया जा रहा है.बताया जा रहा है कि आज दोनों ने साथ में शराब पी थी. शराब पीते हुए दोनों के बीच पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ गया कि रिकी ने गुस्से में आकर निशांत पर हमला कर दिया.

दुकान से सामान खरीद रहा था निशांत

सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि निशांत दुकान पर सामान खरीद रहा था. तभी रिकी पीछे से हथौड़ा लेकर पहुंचा और उसके सिर पर ताबड़तोड़ कई वार कर दिए. वार इतने खतरनाक थे कि निशांत वहीं जमीन पर गिर पड़ा. इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. आसपास मौजूद लोगों में घटना के बाद हड़कंप मच गया.

निशांत की हालत नाजुक

घायल निशांत की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है. उसे तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे यशोदा अस्पताल रेफर कर दिया है. वहां उसका इलाज चल रहा है.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लिया. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी रिकी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ghaziabad, Ghaziabad News, Crime News In Hindi, UP News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com