- यूपी के मुरादाबाद में सोमवार दोपहर एक फैक्ट्री में अचानक से भीषण आग लग गई.
- फैक्ट्री में लकड़ी का काम किया जाता था, जिससे आग तेजी से बढ़ती चली गई.
- घटना के बाद फैक्ट्री में काम कर रहे मजदूरों को तुरंत बाहर निकाल लिया गया था.
यूपी के मुरादाबाद में सोमवार की दोपहर एक लकड़ी फैक्ट्री में भीषण आग लग गई. देखते ही देखते पूरी फैक्ट्री धू-धूकर जल उठी, आग की लपटे 2 किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं. घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. दमकल की कई गाड़ियां एक साथ पहुंची और आग बुझाने में जुट गई. घटना मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र के रामपुर दोराहा स्थित गोट रोड की बताई जा रही है. यह आरएच इंटरनेशनल फैक्ट्री है, जिसमें लकड़ी का काम किया जाता था. फैक्ट्री में लकड़ी होने की वजह से आग और तेजी से बढ़ती चली गई. घटना के बाद प्रशासन भी अलर्ट पर है.
मुरादाबाद पुलिस ने लोगों को निकाला
घटना की जानकारी मिलते ही मुरादाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और फैक्ट्री में काम कर रहे सभी लोगों को तुरंत सुरक्षित बाहर निकाला. क्योंकि देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया था, जिससे फैक्ट्री के अंदर भी धुआं भरने लगा था. आग लगने की वजह साफ नहीं हो पाई है, लेकिन आग जिस हिसाब से दिख रही है, उससे भारी नुकसान होने की संभावना दिख रही है.
Moradabad, Uttar Pradesh: A massive fire broke out at the RH International export factory in Moradabad's Katghar area due to unknown reasons, with 10 fire tenders at the spot; the fire has been raging for an hour, while a cylinder explosion caused panic among people. pic.twitter.com/hjfAnVbU69
— IANS (@ians_india) September 14, 2026
20 फीट ऊंची लपटे
मुरादाबाद की फैक्ट्री में लगी भीषण आग से लपटे 20 फीट ऊंची उठ रही हैं. 2 किलोमीटर दूर से ही फैक्ट्री का धुएं का गुबार दिख रहा है. घटना की जानकारी लगते ही दमकल की 4 गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुट गई हैं, जबकि और गाड़ियों को भी बुलाया गया है. बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में सूखी लकड़ी का स्टॉक रखा हुआ था, जिसकी वजह से आग और तेजी से बढ़ती जा रही थी.
फैक्ट्री में प्रीमियम कर्टेन रॉड्स, मेटल हैंडीक्राफ्ट, लैंप और डिजाइनर फर्नीचर तैयार किया जाता है. जिसकी सप्लाई विदेशो तक होती थी. पुलिस ने आग लगने की घटना की जांच करने की बात कही है.
ये भी पढे़ंः गाजियाबाद में छत से गिरकर नवविवाहिता की मौत, 30 लाख और स्कॉर्पियो की थी चाह, CCTV आया सामने
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं