विज्ञापन

मुरादाबाद में 'थार' का तांडव, ई-रिक्शा को मारी जोरदार टक्कर, चालक की मौत, हैरान कर देगा CCTV

मुरादाबाद में एक तेज रफ्तार थार ने ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी. जिसमें चालक की मौके पर ही मौत हो गई. यह घटना आगरा-मुरादाबाद हाईवे की है. जहां ई-रिक्शा को टक्कर मारने का सीसीटीवी वीडियो भी वायरल हुआ है.

मुरादाबाद में थार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर
  • मुरादाबाद में एक तेज रफ्तार थार ने सड़क किनारे खड़े ई-रिक्शा को टक्कर मार दी.
  • टक्कर इतनी जोरदार थी कि ई-रिक्शा के परखच्चे उड़ गए और चालक की मौत हो गई.
  • इस घटना का सीसीटीवी भी वायरल हो रहा है, जिसमें थार टक्कर मारते दिख रही है.
मुरादाबाद:

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में रफ्तार का कहर देखने को मिला है. जहां आगरा-मुरादाबाद स्टेट हाईवे पर एक तेज रफ्तार अनियंत्रित थार ने ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी. जिसका सीसीटीवी भी वायरल हो रहा है. जिसमें देखा जा सकता है कि ई-रिक्शा सड़क किनारे खड़ा था, तभी अचानक से पीछे से थार आई और सीधे जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी खतरनाक थी कि पूरी ई-रिक्शा कई जगहों से टूट गया. इस भीषण हादसे में ई-रिक्शा चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

शनिवार दोपहर की घटना

यह घटना मुरादाबाद के बिलारी थाना क्षेत्र के रुस्तम नगर सहसपुर की है. आरोप है कि तेज रफ्तार थार ने नाजिम को जोरदार टक्कर मारी. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शनिवार दोपहर इलाके में बारिश हो रही थी. इसी दौरान रुस्तम नगर के पास एक ई-रिक्शा सड़क किनारे खड़ा था. तभी पीछे से आ रही एक बेहद तेज रफ्तार काली थार गाड़ी ने खड़े ई-रिक्शा को पीछे से जबरदस्त टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भयानक थी कि ई-रिक्शा के परखच्चे हवा में उड़ गए और चालक नाजिम उर्फ चंदा की इस घटना में मौत हो गई. 

थार चालक मौके से हुआ फारार

हादसे के बाद थार चालक नाजिम को अपनी गाड़ी में लेकर बिलारी लेकर अस्पताल पहुंचा. लेकिन यहां शव छोड़कर वाहन समेत फरार हो गया. मौके पर मौजूद लोगों ने थार की फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी. हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया. परिजनों के मुताबिक ई-रिक्शा चालक नाजिम की तीन छोटी बेटियां हैं. पिता की मौत के बाद तीनों बच्चियों के सिर से पिता का साया उठ गया. जिसके बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है. 

घटना की सूचना मिलते ही बिलारी थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हाईवे पर लगे सीसीटीवी फुटेज और अस्पताल से मिली थार की तस्वीरों के आधार पर गाड़ी के मालिक और आरोपी चालक की पहचान की जा रही है. फरार आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं और दावा किया जा रहा है कि उसे जल्द ही सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा.

ये भी पढे़ंः थार के आगे बेबस ‘थानेदार' ? सांचौर से मुंबई तक पब्लिक क्यों लाचार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Thar Viral Video, Thar Video Viral, Moradabad Viral Video, Moradabad News, Thar News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com