Missing Woman Found At Roadside: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में बुधवार को सड़के किनारे के लिए महिला हाथ-पैरों से बंधी हुई मिली. सड़क के किनारे बरामद हुई महिला पिछले 4 दिनों से लापता थी, जिसकी गुमशुदगी की शिकायत उसके परिजनों ने थाने में भी दर्ज कराई थी. हाथ-पैरों से बंधी महिला को वहां से गुजर रहे राहगीरों ने देखा और उसे मुक्त कराया है. महिला पर पेट्रोल छिड़कने की आंशका जताई जा रही है.
ये भी पढ़ें-10 साल तक किया यौन उत्पीड़न, फिर बुर्का पहनने के लिए बनाने लगे दवाब, पीड़िता की शिकायत पर धरे गए 4 आरोपी
4 मई 2026 को महिला के पिता ने पुत्री के लापता होने की सूचना दी थी
गौरतलब है बीते 4 मई 2026 को थाना अदलहाट में तहरीर देकर पीड़ित महिला के पिता ने पुत्री के लापता होने की सूचना दी थी. इस पर अदलहाट थाने में गुमशुदगी दर्ज कर टीम गठित की थी और सर्विलांस के माध्यम से पीड़िता की तलाश शुरू की गई. पुलिस ने बताया कि 6 मई 2026 को लापता महिला को थाना राजगढ़ क्षेत्र से बरामद कर लिया था, लेकिन कई बिंदुओं पर उसके बयान विरोधाभासी पाए गए.
बरामद हुई लापता महिला के बयान के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया
पुलिस के अनुसार सड़क किनारे मिली लापता महिला के बयान के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है. मामले को लेकर परिजनों में आक्रोश है. परिजनों का आरोप था कि 30 अप्रैल को अदलहाट थानाध्यक्ष के फोन पर सरिता सिंह को थाने बुलाया गया था, जिसके बाद शाम करीब 6 बजे नारायणपुर चौकी के पास उनसे आखिरी बार बात हुई और फिर उनका मोबाइल बंद हो गया.
4 दिनों से लापता रहीं महिला को थाना राजगढ़ क्षेत्र से बरामद कर किया गया.
पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन राजकुमार मीणा ने बताया कि लापता महिला के परिजनों के थाना अदलहाट में दी गई तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर टीम गठित की गई थी. सर्विलांस व अन्य माध्यमों से जांच करते हुए महिला को थाना राजगढ़ क्षेत्र से बरामद कर लिया गया. महिला का बयान दर्ज किया गया है, जिसमें कुछ बिंदुओं पर विरोधाभास सामने आए हैं. पुलिस मामले में केस दर्ज किया है और अब विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है.
ये भी पढ़ें-सिद्धार्थनगर को रेलवे की बड़ी सौगात, जिले में बिछेगी नई रेलवे लाइन, मिलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं