ओटीटी पर पॉपुलर शो 'मिर्जापुर'के पहले सीजन को रिलीज हुए 8 साल हो गए हैं. शो में बीना त्रिपाठी का किरदार निभाने वालीं एक्ट्रेस रसिका दुगल ने सोशल मीडिया पर 'मिर्जापुर सीजन 1' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट की एक पुरानी याद शेयर कीं. रसिका ने इंस्टाग्राम हैंडल पर शो की लीड कास्ट की एक तस्वीर पोस्ट की. इस तस्वीर में पंकज त्रिपाठी (अखंडानंद "कालीन भैया" त्रिपाठी), श्वेता त्रिपाठी (गोलू गुप्ता), श्रिया पिलगांवकर (स्वीटी गुप्ता) और हर्षिता गौर (डिंपी पंडित) हाथों में बंदूकें लिए पोज दे रहे हैं.
उन्होंने लिखा, "ये तस्वीरें 8 साल पहले 'मिर्जापुर सीजन 1' के ट्रेलर लॉन्च के समय ली गई थीं. 8 साल 3 सीजन और 1 फिल्म. लगातार आगे बढ़ते हुए और एक गद्दी के कई दावेदार. आगे और भी कई उतार-चढ़ाव देखने को मिलें...हम तो तैयार हैं." श्वेता त्रिपाठी ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, "हाहाहाहाहाहा... स्लोचीता तुम्हारी पसंदीदा तस्वीरें 'बी भाभी' की पोस्ट में आ गई हैं!!" इस शो को करण अंशुमन ने बनाया है, जिन्होंने पुनीत कृष्णा और विनीत कृष्णा के साथ मिलकर इसकी स्क्रिप्ट भी लिखी है. इस ड्रामा के पहले सीजन का डायरेक्शन करण अंशुमन ने गुरमीत सिंह और मिहिर देसाई के साथ मिलकर किया था.
'मिर्जापुर' के पहले सीजन की लीड कास्ट में पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु शर्मा, विक्रांत मैसी, श्वेता त्रिपाठी, श्रिया पिलगांवकर, रसिका दुगल, हर्षिता गौर और कुलभूषण खरबंदा शामिल हैं. एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर के बैनर तले यह प्रोजेक्ट मिर्जापुर जिले के एक तरह से 'शासक' माने जाने वाले क्राइम बॉस और बिजनेसमैन अखंडानंद त्रिपाठी के सफर को दिखाता है. पहले सीजन की जबरदस्त सक्सेस के बाद 'मिर्जापुर सीजन 2' 23 अक्टूबर 2020 को ओटीटी पर रिलीज हुआ था. इसके बाद 'मिर्जापुर सीजन 3' 5 जुलाई 2024 को रिलीज किया गया था.
यह भी पढ़ें: यूपी-बिहार की शादियों में समधी को गाली देने के लिए गाया जाता है ये गीत, तारीफ के बहाने होती है मीठी नोकझोंक
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं