- केंद्र सरकार ने दिल्ली से गुवाहाटी तक बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी है
- इस बुलेट ट्रेन से दिल्ली से गुवाहाटी की यात्रा का समय लगभग तीस घंटे से घटाकर आठ घंटे किया जाएगा
- रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के अनुसार यह कॉरिडोर दस बड़े शहरों और कई राज्यों को आपस में जोड़ेगा
दिल्ली से पूर्वोत्तर भारत की कनेक्टिविटी को नई रफ्तार देने वाली दिल्ली-गुवाहाटी बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट को केंद्र सरकार की मंजूरी मिल गई है. इस प्रोजेक्ट को दिल्ली-सिलीगुड़ी नॉर्दर्न कॉरिडोर के नाम से डेलवेप किया जाएगा, जो आगे गुवाहाटी तक जाएगा.
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने इस प्रोजेक्ट को लेकर जानकारी शेयर करते हुए कहा कि इसके पूरा होने के बाद दिल्ली से गुवाहाटी का सफर, जो वर्तमान में करीब 30 घंटे लेता है, महज 8 घंटे में पूरा किया जा सकेगा. उन्होंने कहा कि यात्री सुबह दिल्ली में नाश्ता कर सकेंगे और रात का भोजन गुवाहाटी में कर पाएंगे.
टिकट हवाई जहाज से सस्ती होगी?
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने दावा किया है कि बुलेट ट्रेन का किराया हवाई यात्रा से कम रखने का प्रयास किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें
किन-किन शहरों को जोड़ेगा कॉरिडोर?
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के अनुसार प्रस्तावित बुलेट ट्रेन कॉरिडोर 10 बड़े शहरों और कई राज्यों को कनेक्ट करेगा.
- दिल्ली
- आगरा
- कानपुर
- लखनऊ
- अयोध्या
- प्रयागराज
- वाराणसी
- पटना
- सिलीगुड़ी
- गुवाहाटी

कितना कम होगा यात्रा समय?
- दिल्ली से आगरा: 59 मिनट
- दिल्ली से कानपुर: 1 घंटा 45 मिनट
- दिल्ली से लखनऊ: 2 घंटे 12 मिनट
- लखनऊ से वाराणसी: 1 घंटा 21 मिनट
- दिल्ली से वाराणसी: 3 घंटे 35 मिनट
.'मेक इन इंडिया' के तहत बनेगा प्रोजेक्ट
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि इस प्रोजेक्ट का निर्माण पूरी तरह 'मेक इन इंडिया' के तहत किया जाएगा. बुलेट ट्रेन कॉरिडोर में इस्तेमाल होने वाले खंभों, गर्डरों और अन्य ढांचागत सामग्री का उत्पादन देश में ही किया जाएगा.
यूपी को होगा बड़ा फायदा
इससे पहले यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि दिल्ली-वाराणसी बुलेट ट्रेन कॉरिडोर शुरू होने के बाद दिल्ली से काशी की दूरी साढ़े तीन घंटे में तय की जा सकेगी. उनके अनुसार यह विकल्प हवाई यात्रा की तुलना में अधिक सुविधाजनक और किफायती साबित हो सकता है.
यह भी पढ़ें | दिल्ली से गुवाहाटी बुलेट ट्रेन का रास्ता आसान नहीं, CM हिमंत बिस्वा बोले-'चिकन नेक' कॉरिडोर बनेगा बड़ी चुनौती
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं