Railways Gift To Sidharthnagar District: उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले को केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव बड़ी सौगात देने जा रहे हैं. वरिष्ठ बीजेपी नेता और स्थानीय सांसद जगदंबिका पाल ने बताया कि केंद्रीय रेल मंत्री ने उनकी मांगों के मद्देनजर सिद्धार्थनगर जिले के लोगों के लिए नई ट्रेन अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाएगी, जो जिले के कई तहसीलों से होकर गुजरेगी. इसके अलाना एक नई रेल लाइन बिछाने की मंजूरी दी है
दिल्ली से गोरखपुर के बीच चलाई जाएगी नई रेलगाड़ी अमृत भारत एक्सप्रेस
स्थानीय सासंद ने एक प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि सिद्धार्थनगर जिले में रेलवे की सुविधा को बेहतर बनाने के लिए लिखे उनके कई पत्रों को संज्ञान में लेते हुए केंद्रीय रेल मंत्री ने पत्र के माध्यम से उन्हें अवगत कराया है कि दिल्ली से गोरखपुर के बीच नई रेलगाड़ी अमृत भारत एक्सप्रेस चलाई जाएगी, जो सिद्धार्थ नगर बलरामपुर और गोंडा से होते हुए अपने गंतव्य को पहुंचेगी. रेलवे द्वारा नई ट्रेन परिचालन की स्वीकृति दे दी गई है.

प्रेस कांफ्रेस करते हुए बीजेपी सांसद जगदंबिका पाल
कानपुर अनवरगंज गोरखपुर चौरी चौरा एक्सप्रेस का बढ़नी तक होगा विस्तार
रिपोर्ट के मुताबिक रेलवे में गोरखपुर से बढ़नी रूट पर मेमू रेलगाड़ी 55061/ 55062, गोरखपुर नकहा जंगल- लखनऊ डालीगंज पैसेंजर के परिचालन और गोरखपुर नकहा जंगल से गोंडा वाया बढ़नी नई डेमू रेलगाड़ी के परिचालन को भी मंजूरी दी गई है. सांसद ने बताया कि फिलहाल, गाड़ी संख्या 15003/ 15004 कानपुर अनवरगंज गोरखपुर चौरी चौरा एक्सप्रेस का बढ़नी तक विस्तार की ऑपरेशनल फीजिबिलिटी की जांच कराई जा रही है.
ये भी पढ़ें-Extortion Case: बसपा नेता इरफान सैफी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, 50 लाख रुपए की रंगदारी मांगने का है आरोप

ये भी पढ़ें-VIDEO: सड़क पर बेसुध पड़े युवक को लोहे की रॉड से पीटा, मोहल्ले की लड़की से प्रेम विवाह करने से नाराज था हमलावर
बहराइच श्रावस्ती बलरामपुर खलीलाबाद के बीच बिछायी जाएगी नई रेल लाइन
जगदंबिका पाल ने बताया कि बहराइच श्रावस्ती बलरामपुर खलीलाबाद के बीच नई रेल लाइन बिछायी जाएगी, जो सिद्धार्थनगर जिले के कई तहसीलों से होकर गुजरेगी. उन्होंने बताया कि नई रेल लाइन बिछाने का कार्य पहले से ही स्वीकृत है और इस परियोजना के लिए लगभग 50 फीसदी भूमि अधिग्रहित की जा चुकी है. अधिकांश वन भूमि के डायवर्सन की प्रक्रिया भी पूरी की जा चुकी है और टेंडरिंग प्रक्रिया भी प्रगति कर है.

सिद्धार्थनगर स्टेशन
नई ट्रेन के सिद्धार्थनगर जिले से गुजरने जिले के रेलवे में बहुत बड़ा बदलाव होगा
सांसद के मुताबिक केंद्रीय रेल मंत्री ने बहराइच श्रावस्ती बलरामपुर खलीलाबाद के बीच प्रस्तावित नई रेल लाइन विस्तार के काम को प्राथमिकता के साथ पूरा करने का आश्वासन उन्हें दिया है. उन्होंने आगे कहा कि इन सारे प्रोजेक्ट और नई ट्रेनों के सिद्धार्थनगर जिले से गुजरने और आने के बाद सिद्धार्थनगर जिले के रेलवे में बहुत बड़ा बदलाव होगा और यह सारी सुविधाएं जिले के लिए मील का पत्थर साबित होंगी.
ये भी पढ़ें-मुंबई एयरपोर्ट पर पकड़ा गया करोड़ों का ड्रग्स और लाखों का गोल्ड, बैंकॉक से लौटे युवक के ट्रॉली से हुआ बरामद
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं