विज्ञापन

मिर्जापुर के गुड्डू भैया के हाथ लगी एक और धांसू सीरीज, मिर्जापुर के फैन्स के लिए थोड़ा अलग होगा ये किरदार

मिर्जापुर की स्टार कास्ट देखें तो सभी एक से बढ़कर एक मंझे हुए खिलाड़ी हैं और अपनी प्रोफेशनल लाइफ में कई बड़े मुकाम हासिल कर चुके हैं. इसी कड़ी में गुड्डू भैया के नाम भी एक सफलता हाथ लगी है.

मिर्जापुर के गुड्डू भैया के हाथ लगी एक और धांसू सीरीज, मिर्जापुर के फैन्स के लिए थोड़ा अलग होगा ये किरदार
एक और प्रेस्टीजियस इंटरनेशनल प्रोजेक्ट से जुड़े अली फजल
Social Media
नई दिल्ली:

अभिनेता अली फजल अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में लगातार नई उपलब्धियां हासिल कर रहे हैं. अब वह मशहूर लेखक ई.म.फर्स्टर्स के लोकप्रिय उपन्यास अ पैसेज टू इंडिया पर बनने वाली एक बड़ी स्क्रीन सीरीज में मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे. इस पांच एपिसोड की सीरीज को बी बी सी और कैनेडियन ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन (सी बी सी) के लिए बनाया जा रहा है. एमी अवॉर्ड जीत चुके फिल्ममेकर रिची मेहता इस सीरीज के लेखक और निर्देशक होंगे. इसकी शूटिंग भारत में होगी और इसमें भारत के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय कलाकार भी नजर आएंगे.

अली फजल इस सीरीज में डॉ.अजीज का किरदार निभाएंगे, जो एक भारतीय डॉक्टर हैं. उनकी जिंदगी 1920 के दशक में ब्रिटिश शासन के दौरान भारत में चल रहे सामाजिक और राजनीतिक तनाव के बीच अचानक बदल जाती है. कहानी में अजीज का मानना है कि अलग-अलग संस्कृतियों के लोगों के बीच भी सच्चे रिश्ते बन सकते हैं. लेकिन एक विवादित घटना के बाद उनके इस विश्वास की परीक्षा होती है और उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल जाती है. इसके बाद शुरू होने वाली कानूनी लड़ाई में समाज में गहराई तक फैले भेदभाव और सत्ता से जुड़े मुद्दे सामने आते हैं, जिसका असर कहानी के सभी किरदारों पर पड़ता है.

इस सीरीज में अली के साथ कई जाने-माने अंतरराष्ट्रीय कलाकार भी नजर आएंगे. टॉम माइसन, फील्डिंग का किरदार निभाएंगे, जो एक शिक्षक हैं और अजीज के करीबी बन जाते हैं. बाफ्टा अवॉर्ड जीत चुकी अभिनेत्री फियोना शॉ, मिसेज मूर की भूमिका में दिखाई देंगी. वहीं ग्वालिन ली Lee उनके बेटे रोनी का किरदार निभाएंगे और क्लेर ह्यूज्स, अदेल की भूमिका में नजर आएंगी. एडेला की भारत यात्रा ही कहानी की कई अहम घटनाओं की वजह बनती है.

भारतीय कलाकारों की बात करें तो नसीरुद्दीन शाह, गोडबोले का किरदार निभाएंगे, जो एक शिक्षाविद् होने के साथ-साथ आध्यात्मिक सोच भी रखते हैं. शहाना गोस्वामी, अमृत राव की भूमिका में नजर आएंगी, जो एक सफल वकील हैं और भारत में कानून के पेशे में आने वाली शुरुआती महिलाओं में से एक हैं. वहीं दानिश हुसैन, हमीदुल्लाह का किरदार निभाएंगे, जो अजीज के चाचा और उनके करीबी विश्वासपात्र हैं. हालांकि, अंग्रेजी शासन को लेकर उनकी सोच अज़ीज़ की उम्मीदों से काफी अलग है.

अली के लिए यह प्रोजेक्ट उनके अंतरराष्ट्रीय करियर में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि है. भारतीय और अंतरराष्ट्रीय फिल्मों में अपने अभिनय से पहचान बनाने वाले अली ने विक्टोरिया & अब्दुल जैसी फिल्मों में भी काम किया है. वहीं मिर्जापुर की शानदार सफलता ने उन्हें दर्शकों के बीच एक अलग पहचान दिलाई है. अब भारत की पृष्ठभूमि पर लिखे गए साहित्य के सबसे चर्चित उपन्यासों में से एक के मुख्य किरदार को निभाना उनके करियर का एक और बड़ा कदम है.

यह प्रोजेक्ट दर्शकों को रिची मेहता की खास कहानी कहने की शैली से भी रूबरू कराएगा. अपने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहे गए काम, जिसमें पॉचर भी शामिल है, के लिए पहचाने जाने वाले रिची मेहता अब ए म. फर्स्टर्स की इस मशहूर साहित्यिक कहानी को पर्दे पर उतारेंगे. यह कहानी दोस्ती, पहचान, न्याय और अंग्रेजी शासन के दौरान सत्ता के प्रभाव जैसे मुद्दों को सामने लाती है. इस सीरीज में उपन्यास के ऐतिहासिक दौर को मुख्य किरदारों के नजरिए से दिखाया जाएगा और इसकी शूटिंग भारत में होगी.

अ पैसेज टू इंडिया को पार्टी  प्रोडक्शंस, वर्किंग टाइटल टेलीविजन और रिची मेहता की कंपनी अ पैसेज पोस्ट मिलकर बना रही हैं. इस सीरीज को बी बी सी और सी बी सी ने मंजूरी दी है. इसे बी बी सी इप्लेयर, बी बी सी वन, सी बी सी टीवी और सी बी सी जैम पर दिखाया जाएगा. यह ब्रिटेन और कनाडा के बीच आधिकारिक सहयोग से बनने वाला प्रोजेक्ट है.

रिची मेहता इस सीरीज के लेखक, निर्देशक और कार्यकारी निर्माता हैं. उनके साथ वर्किंग टाइटल टेलीविजन की ओर से एरिक फेल्नर और टिम बेवन, पार्टी प्रोडक्शंस की ओर से निशा पार्टी, सूर्यान फ्लेचर-जोन्स, बी बी सी की ओर से नवफूल फैजुल्लाह, सी बी सी की ओर से निकाला माकोवे और रोमा खन्ना भी कार्यकारी निर्माता के रूप में जुड़े हैं. क्रिस्टियन डेंच इस सीरीज के प्रोड्यूसर हैं. भारत में इस प्रोजेक्ट की प्रोडक्शन टीम में इटॉप के प्रवेश शाहनी और राकेश सिंह शामिल हैं. क्रिस शेरिफ लाइन प्रोड्यूसर और प्रणव साहनी यूनिट प्रोडक्शन मैनेजर की जिम्मेदारी संभालेंगे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ali Fazal, Mirzapur, Hindi News, Entertainment, OTT News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com