- मिर्जापुर में बीजेपी नेता संजय यादव समेत 10 लोगों के खिलाफ जमीन पर अवैध कब्जा करने का मुकदमा दर्ज
- विवादित जमीन का मामला कोर्ट में चल रहा है और स्टे ऑर्डर के बावजूद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए थे
- पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मारपीट और कब्जा करने के आरोपों में FIR दर्ज कर मामले की निष्पक्ष जांच शुरू की
Land Encroachment: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में शुक्रवार बीजेपी नेता और पूर्व कोषाध्यक्ष संजय यादव समेत 10 लोगों के खिलाफ जमीन पर अवैध कब्जा करने के आरोप में एफआईआर दर्ज हुआ है. बीजेपी नेता और उनके परिवार पर यह मुकदमा स्थानीय उमेश यादव ने कटरा कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है. आरोप है कि जमीन को लेकर कोर्ट में चल रहे ट्रायल के बावजूद लाठी-डंडे के दम कब्जा किया गया है.
ये भी पढ़ें-जेल या बेल? निदा खान की अग्रिम जमानत पर फैसला आज, पूरे एक महीने तक पुलिस को छकाती आई है मुख्य आरोपी
बीजेपी नेता ने भी शिकायतकर्ता उमेश यादव के खिलाफ दर्ज कराया केस
जमीन पर कब्जा करने और मारपीट करने के आरोप में कटरा कोतवाली में दर्ज मुकदमे के खिलाफ बीजेपी नेता संजय यादव ने भी शिकायतकर्ता उमेश यादव पर भी मारपीट करने औऱ धमकी देने का केस दर्जा कराया है. मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के कुल 10 लोगों के खिलाफ मारपीट और जमीन कब्जाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
जमीन पर कब्जा के लिए बीजेपी नेता पर लगा बल प्रयोग करने का आरोप
कटरा कोतवाली थाना क्षेत्र के लोहिया तालाब निवासी उमेश कुमार यादव ने आरोप लगाया कि बीते 24 अप्रैल की सुबह ओमकार नाथ यादव और उनके बेटे संजय यादव, रुपेश यादव और विक्की यादव लाठी-डंडों के साथ उनकी जमीन पर जबरन कब्जा करने पहुंचे थे और विरोध करने पर आरोपियों ने उमेश, उनके भाई पंकज कुमार एडवोकेट और प्रमोद कुमार को बुरी तरह पीटा था.
ये भी पढ़ें-IRS अधिकारी बेटी रेप-मर्डर केसः आरोपी राहुल मीणा की रिमांड खत्म, आज साकेत कोर्ट में पेश करेगी दिल्ली पुलिस
'मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है,दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी'
रिपोर्ट के मुताबिक कटरा कोतवाली थाने में दोनों पक्षों की तहरीर पर कटरा कोतवाल का कहना है कि विवादित जमीन का मामला कोर्ट में है और उस पर स्टे ऑर्डर भी है, बावजूद इसके दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए. उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर बीएनएस की धाराओं 115(2), 351(3), 191(2) समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है,दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं