विज्ञापन
20 days ago
नई दिल्ली:

Breaking News Live Updates: पश्चिम बंगाल में आज सभी चुनावी पार्टियां वोटिंग से पहले पूरी ताकत झोकेंगी. पीएम मोदी की बंगाल में कई रैलियां हैं. ममता बनर्जी की पार्टी  भी आज पूरी ताकत झोंकेगी. वोटिंग 29 अप्रैल को दूसरे चरण का मतदान होना है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से 2 मई तक हिमाचल प्रदेश के दौरे पर रहेंगी. नोएडा स्कूलों में भीषण गर्मी के कारण आज से स्कूलों का समय बदल दिया गया है. मौसम विभाग ने बारिश और गरज-चमक का अलर्ट घोषित किया गया है. देश विदेश की ताजातरीन खबरों के लिए बने रहिए एनडीटीवी हिंदी के साथ 

मध्य प्रदेश सरकार आरटीओ चेक पोस्ट पर हाईकोर्ट के आदेश को देगी चुनौती : परिवहन मंत्री

मध्य प्रदेश के परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने सोमवार को कहा कि प्रदेश सरकार सभी क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) चेक पोस्ट को फिर से खोलने के हाईकोर्ट के निर्देश को चुनौती देगी. उन्होंने कहा कि डिवीजन बेंच में जाने से पहले कानूनी राय ली जा रही है. मंत्री उदय प्रताप ने राज्य विधानसभा में मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि हमने विधि विभाग और महाधिवक्ता से मार्गदर्शन मांगा है. सरकार अदालत में अपना पक्ष रखेगी. उन्होंने संकेत दिया कि मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ अपील तैयार की जा रही है. हाईकोर्ट की जबलपुर बेंच ने 22 अप्रैल को रजनीश त्रिपाठी की अवमानना ​​याचिका पर सुनवाई करते हुए राज्य सरकार को निर्देश दिया था कि वह 30 दिनों के भीतर सभी बंद पड़े चेक पोस्ट शुरू करे.

Live Updates: सुपौल में 19 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध मौत:फांसी लगाकर आत्महत्या की आशंका

सुपौल जिले के रतनपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत भगवानपुर पंचायत के साहेवान वार्ड संख्या 6 में एक 19 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से इलाके में सनसनी फैल गई.मृतका की पहचान विजय सादा की पत्नी पूजा कुमारी के रूप में हुई है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पूजा ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है,हालांकि घटना के वास्तविक कारणों का अब तक खुलासा नहीं हो पाया है.

PM Modi In West Bengal Live Updates: 4 मई के बाद भाजपा सीएम के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होऊंगा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा,“यह इस चुनाव में मेरी आखिरी रैली है.मैं इस विश्वास के साथ यहां से जा रहा हूं कि 4 मई को नतीजे आने के बाद मैं जरूर भाजपा सीएम के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होऊंगा.यही विश्वास मेरा उत्साह और बढ़ा देता है.” उन्होंने आगे कहा,“मैं हेलिपैड से यहां आ रहा था.रास्ता करीब दो किलोमीटर का था,लेकिन सड़क के दोनों ओर इतनी बड़ी भीड़ मौजूद थी.सुबह‑सुबह इतनी बड़ी संख्या में लोगों का आकर मुझे आशीर्वाद देना,इसकी मैं कल्पना भी नहीं कर सकता.”

PM Modi Live Updates: आप सभी के बीच रहकर मुझे सुकून और खुशी मिलती है, बैरकपुर में पीएम मोदी

बैरकपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जब से मैंने घर छोड़ा,आप सभी के बीच रहकर मुझे सुकून और खुशी मिलती है.आप ही मेरा परिवार हैं.उन्होंने आगे कहा,“पिछले तीन‑चार दशकों से मैं देश के हर कोने में घूमता रहा हूं. राजनीति में आने के बाद भारतीय जनता पार्टी से जुड़ने के बाद एक भाजपा कार्यकर्ता के रूप में पार्टी ने जो भी जिम्मेदारी दी मैंने उसे निभाया.चुनावों से जुड़ी जिम्मेदारियां उठाना भी इसका हिस्सा रहा है.”

Bihar Crime News: सहरसा में हैवानियत:जलावन के लिए पत्ता चुनने गई सात साल की बच्ची से दुष्कर्म

 बिहार में हैवानों की दरिंदगी कम होती नहीं दिख रही है. इन दिनों सूबे में दुष्कर्म की घटना लगातार बढ़ती जा रही है. ताजा मामला सहरसा का है, जहां एक वहशी ने जलावन के लिए पत्ता चुनने गयी सात साल की नाबालिग से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. हालांकि पुलिस ने सूचना मिलते ही मामले की छानबीन शुरू कर आरोपी वहशी को गिरफ्तार कर लिया.रिपोर्ट- कन्हैया जी

Live Updates: राज्य सभा के सभापति ने आप के गुट के विलय को मंजूरी दे दी, सातों सांसद बीजेपी में जा सकते हैं

राज्य सभा के ताज़ा आँकड़ों में डॉ अशोक कुमार मित्तल,राघव चड्ढा,हरभजन सिंह,डॉ संदीप कुमार पाठक,डॉ विक्रमजीत सिंह साहनी, स्वाति मालीवाल और राजेंद्र गुप्ता अब बीजेपी सांसद हैं.इस तरह बीजेपी के राज्य सभा सांसदों की संख्या बढ़ कर 113 हो गई है.आप के अब केवल तीन सांसद बचे.इसी के साथ राज्य सभा में बीजेपी अब ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गई. (रिपोर्ट-अखिलेश शर्मा)

Breaking News Live Updates: दिल्ली के मुकुंदपुर फ्लाईओवर पर एक सड़क हादसा, दो की मौत,एक नाले में गिरा

दिल्ली के मुकुंदपुर फ्लाईओवर पर एक सड़क हादसा हो गया,मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों में से दो की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि तीसरा युवक नाले में गिर गया.पुलिस फिलहाल लापता युवक की तलाश में जुटी हुई है और घटना की जांच जारी है.

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com