Nashik TCS scandal: महाराष्ट्र के नासिक जिले में TCS कंपनी में धर्म परिवर्तन और यौन शोषण में मुख्य भूमिका निभाने वाली एचआर कम प्रोसेस एसोसिएट निदा खान एक महीने से फरार हैं. पुलिस ने बीते 26 मार्च को आरोपी निदा खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया था, लेकिन निदा खान को वह अभी तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है, जबकि आज नासिक कोर्ट निदा खान के अग्रिम जमानत पर फैसला सुनाने जा रही है.
ये भी पढ़ें-Nashik TCS scandal:शाहरुख, रज़ा, आसिफ, तौसीफ, शफी ने गलत तरीके से छुआ, मेरे देवी-देवताओं को कहे अपशब्द, नासिक पीड़िता की जुबानी
निदा खान की अग्रिम जमानत पर फैसला आज
रिपोर्ट के मुताबिक मामले में जांच अधिकारी (IO) और शिकायतकर्ता को आज लिखित जवाब दाखिल करना है, जिन पर विचार करने के बाद ही नासिक कोर्ट निदा खान की अग्रिम जमानत पर अपना आदेश सुनाएगी, लेकिन पिछले एक महीने से फरार मुख्य आरोपी निदा खान को पुलिस अब तक गिरफ्तार क्यों नहीं कर पाई, यह सवाल अभी महत्वपूर्ण बना हुआ है.

गिरफ्तार कर्मचारियों को कंपनी ने संस्पेंड किया
गौरतलब है TCS मामले में फरार आरोपी निदा खान की अग्रिम ज़मानत याचिका पर हुई पिछली सुनवाई के दौरान निदा खान के वकील ने अपनी दलीलें पेश की थीं. उन्होंने दावा किया कि निदा खान गर्भवती हैं और यह भी कहा कि TCS के भीतर महिलाओं के उत्पीड़न और ज़बर्दस्ती धर्म परिवर्तन के आरोपों से उनका कोई लेना-देना नहीं है. हालांकि 8 लोगों की गिरफ्तारी के बाद कंपनी सभी को संस्पेंड कर चुकी है.
ये भी पढ़ें-TCS Nashik Case: निदा खान HR हेड नहीं? पिता के दोस्त का दावा-12 हजार रुपए थी उसकी सैलरी
ये भी पढ़ें-नासिक TCS कांड में 'ब्लैक मैजिक' ! खुलेगा हर एक राज... आरोपी दानिश का मोबाइल हो गया अनलॉक
मामले में गिरफ्तार हुए 8 लोगों पर क्या हैं आरोप ?
टीसीएस नासिक में धर्म परिवर्तन और यौन शोषण के मामले में अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार हुए हैं.जबकि निदा खान फरार चल रही है. गिरफ्तार टीसीएस कर्मचारियों में दानिश एजाज शेख, तौसिफ बिलाल अत्तर, रजा रफीक मेमन, शाहरुख हुसैन शौकत कुरैशी, मोहम्मद शफी शेख, आसिफ आलम आफताब आलम अंसारी और अश्विनी अशोक चेनानी शामिल हैं.

कहां पहुंची टीसीएस नासिक मामले की जांच?
उल्लेखनीय है मामले में अब तक पुलिस 8 लोगों को गिरफ्तार किया है. मुख्य आरोपियों तौसीफ बिलाल अत्तार, दानिश एजाज शेख, शाहरुख हुसैन शौकत कुरैशी और रजा रफीक मेमन को 29 अप्रैल तक पुलिस कस्टडी में भेजा गया है. विशेष जांच टीम को मुख्य आरोपी दानिश शेख के मोबाइल फोन को अनलॉक कर लिया है, SIT अब उसके फोन से मिले डेटा, चैट्स और 78 से अधिक ईमेल्स की जांच कर रही है.
ये भी पढ़ें-'क्या तुम्हारा कोई बॉयफ्रेंड है? इतना तैयार होकर आती हो'... नासिक TCS की एक और महिला कर्मी की आपबीती
चौथी पीड़िता ने किए सनसनीखेज खुलासे
टीसीएस नासिक की सामने आई चौथी पीड़िता ने महिला आयोग के सामने कई बड़े खुलासे किए, जिनमें गिफ्तार दानिश का भी जिक्र था. पीड़िता ने महिला आयोग की टीम को दिए एक बयान में बताया है कि आरोपी रजा दानिश और तौसीफ की मदद से उसकी डिजिटल स्टॉकिंग कर रहा था. उसके बारे में अफवाहें फैलाई गईं थी.
ये भी पढ़ें-नासिक TCS कांड: पीड़ित के परिवार ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मेरी पोती को माइग्रेन हुआ, काम पर हुई बेहोश
.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं