विज्ञापन

IRS अधिकारी बेटी रेप-मर्डर केसः आरोपी राहुल मीणा की रिमांड खत्म, आज साकेत कोर्ट में पेश करेगी दिल्ली पुलिस

Accused Rahul Meena: आईआरएस अधिकारी की बेटी से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी राहुल मीणा की पेशी पर  जिला पुलिस उपायुक्त डॉक्टर हेमंत तिवारी का कहना है कि चार दिन की पुलिस रिमांड समाप्त होने के बाद सोमवार को उसे अदालत में पेश किया जाएगा. उन्होंने बताया कि पुलिस ने कल देर रात आरोपी राहुल का एम्स में मेडिकल कराया गया.

IRS अधिकारी बेटी रेप-मर्डर केसः आरोपी राहुल मीणा की रिमांड खत्म, आज साकेत कोर्ट में पेश करेगी दिल्ली पुलिस

IRS Officer Rape & Murder Case: राजधानी दिल्ली के कैलाश हिल्स में आईआरएस अधिकारी की बेटी की दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में आरोपी राहुल मीणा को दिल्ली पुलिस आज कोर्ट में पेश करेगी. चार दिन के लिए पुलिस रिमांड पर भेजे गए आरोपी की रिमांड आज पूरी हो रही है. उसे आज दोपहर साकेत कोर्ट में मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा. दिल्ली पुलिस कोर्ट से रिमांड बढ़ाने की मांग कर सकती है.

आईआरएस अधिकारी की बेटी से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी राहुल मीणा की पेशी पर  जिला पुलिस उपायुक्त डॉक्टर हेमंत तिवारी का कहना है कि चार दिन की पुलिस रिमांड समाप्त होने के बाद सोमवार को उसे अदालत में पेश किया जाएगा. उन्होंने बताया कि पुलिस ने कल देर रात आरोपी राहुल का एम्स में मेडिकल कराया गया.

ये भी पढ़ें-रेप, कत्ल, चोरी के बाद भी बेफिक्री... IRS अफसर की बेटी की मौत के आरोपी राहुल को नहीं कोई अफसोस

 दोपहर में साकेत कोर्ट में पेश किया जागा आरोपी राहुल मीणा

रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी राहुल मीणा का आज साकेत कोर्ट की मजिस्ट्रेट दीपिका ठाकरान के समक्ष दोपहर को पेश किया जाएगा. दिल्ली पुलिस मामले की आगे की जांच के लिए आरोपी की रिमांड बढ़ाने की मांग कर सकती है. इससे पहले आरोपी का एम्स में मेडिकल  कराया गया. पोटेंसी टेस्ट (Potency Test) रिपोर्ट में आरोपी के 'पोटेंट' होने की पुष्टि हो चुकी है.

Latest and Breaking News on NDTV

कोर्ट में पेशी के दौरान आरोपी ने कबूल किया था अपना जुर्म 

IRS अधिकारी की बेटी की हत्या और दुष्कर्म को कुबूल चुके आरोपी राहुल मीणा ने पूछताछ के दौरान और प्रारंभिक कोर्ट पेशी के दौरान अपना जुर्म कबूल करते हुए कहा था कि, "मुझसे अपराध हो गया... गलती हो गई"  इससे पहले, घटनाक्रम को समझने के लिए पुलिस आरोपी को घटनास्थल कैलाश हिल्स ले गई थी, जहां करीब 5 घंटे तक क्राइम सीन का रिक्रिएशन किया गया.

ये भी पढ़ें-IRS Daughter Murder: 'बस गेम खेलता था, और कोई ऐब नहीं था' आरोपी की मां ने बताया क्या हुआ था अलवर में

करीब 8 महीने तक IRS अधिकारी के घर पर काम कर चुके आरोपी राहुल मीणा को ऑनलाइन गेम की लत थी, जिसके चलते वह भारी कर्ज में आ गया था. आरोपी पैसों की चाह में अलवर से दिल्ली में अधिकारी के घर तक मल्टी लेयर्ड सिक्योरिटी तोड़कर पहुंचा, जिसके बाद पैसे लूटने के लिए उसने बेटी की हत्या और रेप की वारदात को अंजाम दिया. 

ये भी पढ़ें-IRS Daughter Murder: राहुल मीणा बोला-''दीदी पैसे दे देतीं, तो ऐसा न होता'', चार द‍िन र‍िमांड पर लेगी पुल‍िस

जिसे आंटी कहा, उसकी बेटी के किया रेप

न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, जब जांचकर्ताओं ने आरोपी राहुल मीणा से पूछा कि उसने ये सब क्यों किया तो उसने कहा, "बस यूं ही हो गया." जिस आईआरएस अधिकारी के परिवार ने उसके साथ अच्छा व्यवहार किया, उसकी बेटी के साथ ऐसी दरिंदगी को अंजाम दिया है. सूत्र बताते हैं आरोपी IRS अधिकारी की पत्नी को आंटी कहता था. घर में घुसने के लिए उनके नाम का इस्तेमाल करते हुए कहा था कि आंटी ने पैसे देने के लिए बुलाया था. 

Latest and Breaking News on NDTV

लड़की को सिर पर लैंप मार किया बेहोश

घर में आसानी से घुसे आरोपी राहुल मीणा ने पीड़िता से पैसे मांगे और इंकार करने पर उसने मृतका के सिर पर लैंप जैसी भारी चीज मारकर बेहोश किया और फिर गला घोंटकर बेहोश लड़की के साथ रेप किया. फिर उसके शव को सीढ़ियों से घसीटकर रूम में ले गया और खून से सनी मृतका की उंगलियों से लॉकर खोलने की कोशिश की. लेकिन कामयाब नहीं हुआ. पुलिस को शक है कि तब तक लड़की की मौत हो चुकी थी. 

पीड़िता जिस जगह पर मौजूद थी, वहां तक पहुंचने के लिए चार लॉक खोलने होते हैं, जिनमें से तीन में पासकोड थे. लेकिन आरोपी ने हर एक सुरक्षा घेरे को पार कर लिया. वह छत पर बने उसे स्टडी रूम में पहुंचा जहां अधिकारी की बेटी यूपीएससी की तैयारी कर रही थी. वारदात के समय तो घर में कोई था, IRS अधिकारी अपनी पत्नी के साथ जिम गए हुए थे.

पेचकस से लॉकर खोला, रकम लेकर हुआ फरार

अपने मंसूबों को अंजाम दिए बिना आरोपी वहां से जाने वाला नहीं था. उसने पेंचकस से लॉकर खोला और नकदी और गहने एक थैले में भर लिए. कपड़ों लगा खून कोई देखे नहीं इसलिए उसने पीड़िता के भाई की पैंट और चप्पल पहनी. लड़की के शव को वहीं छोड़ वह घर से आसानी से फरार भी हो गया. पीड़िता की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हमले के बाद गला घोंटने से हुई मौत की पुष्टि हुई है. 

ये भी पढ़ें-सिर पर लैंप मारी, बेहोश लड़की से किया रेप, घसीटकर ले गया...IRS की बेटी से दरिंदगी की कहानी सुन कांप उठेंगे

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com