DC vs RCB Virat Kohli on verge of 9000 IPL Runs: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में जब दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु सोमवार को आमने सामने होंगे तो फैंस की नजरें विराट कोहली पर टिकी होंगी. किंग कोहली के लिए मौजूदा सीजन धमाकेदार गया है और वो ऑरेंज कैप की रेस में बने हुए हैं. फैंस चाहेंगे कि चेज मास्टर एक बार फिर बड़ी पारी खेलें. वहीं इस मुकाबले में कोहली की नजर एक खास मुकाम को हासिल करने पर होगी, जो लीग के इतिहास में आज तक कोई नहीं कर पाया है.
9 हजारी बनने के करीब कोहली
विराट कोहली आईपीएल के इतिहास में 9 हजार रनों के आंकड़े को छूने से सिर्फ 11 रन दूर हैं. किंग कोहली ने अभी तक आईपीएल में 274 मैचों की 266 पारियों में 39.95 की औसत और 133.76 की स्ट्राइक रेट से 8989 रन बनाए हैं. विराट इस दौरान 41 बार नाबाद लौटे हैं और उनके बल्ले से 66 अर्द्धशतक और 8 शतक आए हैं. कोहली अगर दिल्ली के खिलाफ 11 रन बनाने में सफल होते हैं तो वह आईपीएल में पहले 9 हजारी खिलाड़ी होंगे.
ऑरेज कैंप की रेस में दिग्गज
विराट ने मौजूदा सीजन में 7 पारियों में 330 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका औसत 54.67 का और स्ट्राइक रेट 163.18 का. कोहली के बल्ले से 3 अर्द्धशतक आ चुके हैं. लीग के 38वें मुकाबले के बाद ऑरेज कैप अभिषेक शर्मा के पास है, जिनके नाम 8 मैचों में 380 रन हैं. अभिषेक और कोहली के बीच दूर बिल्कुल भी कम नहीं है. बीते कुछ सीजन से कोहली किस तरह की फॉर्म में है, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि बीती 21 पारियों में लक्ष्य का पीछा करते समय वह सिर्फ एक बार सिंगल डिटिज स्कोर पर आउट हुए हैं.
दिल्ली के खिलाफ दमदार रिकॉर्ड
कोहली का दिल्ली कैपिल्स के खिलाफ रिकॉर्ड भी दमदार है. उन्होंने इस फ्रेंचाइजी के खिलाफ 31 पारियों में 134 की स्ट्राइक रेट से 1149 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 33 शतक आए हैं. इस मैदान पर कोहली का औसत 66.8 का रहा है, जिसमें 11 पारियों में लगाए गए सात अर्धशतक भी शामिल हैं. ऐसे में कोहली इस ऐतिहासिक मैदान के साथ अपने लंबे और यादगार रिश्ते में एक और नया अध्याय जोड़ने के लिए मंच पूरी तरह से तैयार है.
ऐसी है दोनों टीमों की स्थिति
दिल्ली कैपिटल्स 7 में से 4 मैच गंवाकर प्वाइंट्स टेबल में सातवें पायदान पर मौजूद है. यह टीम 18 अप्रैल को खेले गए मुकाबले में आरसीबी के खिलाफ 6 विकेट से जीत दर्ज कर चुकी है. दूसरी तरफ, आरसीबी ने 7 में से 5 मैच जीते हैं. टीम प्वाइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर मौजूद है. आरसीबी की निगाहें इस मुकाबले को जीतकर एक बार फिर नंबर-1 पायदान अपने नाम करने पर हैं.
ऐसी हैं दोनों टीमें
दिल्ली कैपिटल्स: अक्षर पटेल (कप्तान), केएल राहुल, कुलदीप यादव, करुण नायर, डेविड मिलर, पथुम निसांका, ट्रिस्टन स्टब्स, समीर रिजवी, नितीश राणा, टी. नटराजन, मुकेश कुमार, आशुतोष शर्मा, दुष्मंथा चमीरा, लुंगी एनगिडी, विप्रज निगम, साहिल परख, पृथ्वी शॉ, अभिषेक पोरेल, अजय मंडल, त्रिपुरा विजय, माधव तिवारी, औकिब नबी डार, मिशेल स्टार्क और काइल जेमिसन.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, टिम डेविड, जैकब बेथेल, रोमारियो शेफर्ड, जोश हेजलवुड, नुवान तुषारा, देवदत्त पडिक्कल, जितेश शर्मा, क्रुणाल पंड्या, रसिख डार, भुवनेश्वर कुमार, जॉर्डन कॉक्स, सुयश शर्मा, वेंकटेश अय्यर, स्वप्निल सिंह, जैकब डफी, कनिष्क चौहान, अभिनंदन सिंह, मंगेश यादव, फिल साल्ट, सात्विक देसवाल, विक्की ओस्तवाल, और विहान मल्होत्रा.
यह भी पढ़ें: CSK Play off Equation: चेन्नई सुपर किंग्स को मिली 5वीं हार, अब कैसे करेगी प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई, जानें समीकरण
यह भी पढ़ें: LSG vs KKR: 6,6,6,6... रिंकू सिंह ने आखिरी ओवर में की छक्कों की बरसात, सहवाग को किया गलत साबित
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं