विज्ञापन

सुबह-सुबह हिली जापान की धरती, 6.1 तीव्रता के भूकंप से लोगों में दहशत

जापान के होक्काइडो क्षेत्र में सुबह 6.1 तीव्रता का भूकंप आया, जिससे स्थानीय लोग घबरा गए. जापान मौसम एजेंसी ने लोगों को आफ्टरशॉक्स के लिए सतर्क रहने की सलाह दी है.

सुबह-सुबह हिली जापान की धरती, 6.1 तीव्रता के भूकंप से लोगों में दहशत
  • जापान के होक्काइडो क्षेत्र में सोमवार तड़के 6.1 तीव्रता का भूकंप आया जो सुबह 5:24 बजे महसूस किया गया था
  • मध्य टोकाची क्षेत्र में भूकंप की तीव्रता 5+ दर्ज की गई और आसपास के कुछ हिस्सों में भी तीव्र झटके महसूस हुए
  • जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को आफ्टरशॉक्स के लिए सतर्क रहने की सलाह दी

जापान के लोगों को आज सुबह भूकंप के तेज झटकों ने हिला दिया. भूकंप ऐसे समय आया, जब लोग गहरी नींद में थे. जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने एक्‍स पोस्ट में बताया कि सोमवार तड़के जापान के होक्काइडो क्षेत्र में 6.1 तीव्रता का भूकंप आया. भूकंप के झटके इतने तेज थे कि लोग घबरा गए. एजेंसी के अनुसार, भूकंप सुबह 5:24 बजे (भारतीय समयानुसार 01:54 बजे) आया, जिसकी तीव्रता मध्य टोकाची क्षेत्र में '5+' दर्ज की गई. अधिकारियों ने इसी क्षेत्र के कुछ हिस्सों में तीव्रता 5 से कुछ कम दर्ज होने की भी सूचना दी है.

आफ्टरशॉक्स के लिए सतर्क रहने की सलाह 

जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने लोगों आगे की जानकारी और संभावित आफ्टरशॉक्स के लिए सतर्क रहने का आग्रह किया है. एजेंसी ने कहा, "प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाले लोग घबराएं नहीं," और तेज झटके महसूस कर रहे क्षेत्रों के लोगों को शांत रहने की सलाह दी. क्योटो न्यूज़ के अनुसार, देश ने अभी तक भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी नहीं की है. अभी तक किसी बड़े नुकसान या हताहत की तत्काल पुष्टि नहीं हुई है. अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है.

कुछ दिन पहले ही आई थी भूकंप के बाद सुनामी

बता दें कि यह घटना 20 अप्रैल को पूर्वोत्तर और उत्तरी जापान में आए 7.5 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप के कुछ दिनों बाद घटी है, जिसके लिए सुनामी की चेतावनी जारी की गई थी. देश की मौसम एजेंसी ने यह जानकारी दी. जापानी मौसम एजेंसी के अनुसार, इवाते प्रांत के कुजी बंदरगाह पर 80 सेंटीमीटर ऊंची सुनामी देखी गई. सरकारी मीडिया क्योडो के हवाले से जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया कि शाम 4:53 बजे आए इस भूकंप की तीव्रता जापानी भूकंपीय तीव्रता पैमाने पर 7 में से 5 से ऊपर थी और यह 10 किलोमीटर की गहराई पर आया था.

ये भी पढ़ें :- भूकंप, सुनामी और अब जंगल की आग... जापान में कुदरत ने 4 दिन में कैसे कहर ढा दिया- PHOTOS

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Japan Earthquake, Earthquake Magnitude 6.1, Hokkaido Earthquake
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com