विज्ञापन

मिर्जापुर BJP नेता समेत 10 लोगों पर FIR, जमीन पर कब्जा करने और मारपीट करने का है आरोप

Mirzapur News: मामला कटरा कोतवाली क्षेत्र में लोहिया तालाब के पास जमीन के एक पुराने विवाद को लेकर है, जिसको लेकर शुक्रवार सुबह शुरू हुआ बवाल हिंसा में तब्दील हो गया. बीजेपी नेता और उनके परिवार के अन्य सदस्यों पर अवैध रूप से जमीन कब्जाने के आरोप में लगा है. बीजेपी नेता पर जमीन कब्जाने और मारपीट करने का मुकदमा दर्ज किया गया है. (बृजेंद्र दुबे की रिपोर्ट)

मिर्जापुर BJP नेता समेत 10 लोगों पर FIR, जमीन पर कब्जा करने और मारपीट करने का है आरोप
FIR AGAINST MIRZAPUR BJP LEADER SAJAY YADAV
  • मिर्जापुर में बीजेपी नेता संजय यादव समेत 10 लोगों के खिलाफ जमीन पर अवैध कब्जा करने का मुकदमा दर्ज
  • विवादित जमीन का मामला कोर्ट में चल रहा है और स्टे ऑर्डर के बावजूद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए थे
  • पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मारपीट और कब्जा करने के आरोपों में FIR दर्ज कर मामले की निष्पक्ष जांच शुरू की

 Land Encroachment: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में शुक्रवार बीजेपी नेता और पूर्व कोषाध्यक्ष संजय यादव समेत 10 लोगों के खिलाफ जमीन पर अवैध कब्जा करने के आरोप में एफआईआर दर्ज हुआ है. बीजेपी नेता और उनके परिवार पर यह मुकदमा स्थानीय उमेश यादव ने कटरा कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है. आरोप है कि जमीन को लेकर कोर्ट में चल रहे ट्रायल के बावजूद लाठी-डंडे के दम कब्जा किया गया है.

मामला कटरा कोतवाली क्षेत्र में लोहिया तालाब के पास जमीन के एक पुराने विवाद को लेकर है, जिसको लेकर शुक्रवार सुबह शुरू हुआ बवाल हिंसा में तब्दील हो गया. बीजेपी नेता और उनके परिवार के अन्य सदस्यों पर अवैध रूप से जमीन कब्जाने के आरोप में लगा है. बीजेपी नेता पर जमीन कब्जाने और मारपीट करने का मुकदमा दर्ज किया गया है.

ये भी पढ़ें-जेल या बेल? निदा खान की अग्रिम जमानत पर फैसला आज, पूरे एक महीने तक पुलिस को छकाती आई है मुख्य आरोपी

बीजेपी नेता ने भी शिकायतकर्ता उमेश यादव के खिलाफ दर्ज कराया केस

जमीन पर कब्जा करने और मारपीट करने के आरोप में कटरा कोतवाली में दर्ज मुकदमे के खिलाफ बीजेपी नेता संजय यादव ने भी शिकायतकर्ता उमेश यादव पर भी मारपीट करने औऱ धमकी देने का केस दर्जा कराया है. मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के कुल 10 लोगों के खिलाफ मारपीट और जमीन कब्जाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. 

जमीन पर कब्जा के लिए बीजेपी नेता पर लगा बल प्रयोग करने का आरोप

कटरा कोतवाली थाना क्षेत्र के लोहिया तालाब निवासी उमेश कुमार यादव ने आरोप लगाया कि बीते 24 अप्रैल की सुबह ओमकार नाथ यादव और उनके बेटे संजय यादव, रुपेश यादव और विक्की यादव लाठी-डंडों के साथ उनकी जमीन पर जबरन कब्जा करने पहुंचे थे और विरोध करने पर आरोपियों ने उमेश, उनके भाई पंकज कुमार एडवोकेट और प्रमोद कुमार को बुरी तरह पीटा था. 

ये भी पढ़ें-IRS अधिकारी बेटी रेप-मर्डर केसः आरोपी राहुल मीणा की रिमांड खत्म, आज साकेत कोर्ट में पेश करेगी दिल्ली पुलिस

थाना कटरा कोतवाली में दर्ज मुकदमे के खिलाफ बीजेपी नेता के पिता ओमकार नाथ यादव ने भी शिकायतकर्ता के खिलाफ थाने में तहरीर दी है. उन्होंने उमेश समेत उनके परिवार के सदस्यों को ईंट-पत्थर से हमला करने की शिकायत दर्ज करवाई है, जबकि शिकायतकर्ता का आरोप है कि गाली-गलौज के बाद बीजेपी नेता ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी.

'मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है,दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी' 

रिपोर्ट के मुताबिक कटरा कोतवाली थाने में दोनों पक्षों की तहरीर पर कटरा कोतवाल का कहना है कि विवादित जमीन का मामला कोर्ट में है और उस पर स्टे ऑर्डर भी है, बावजूद इसके दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए. उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर बीएनएस की धाराओं 115(2), 351(3), 191(2) समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है,दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी.

ये भी पढें-Inhuman Act: भगाकर बेटी से शादी करने के लिए आरोपी के पिता से हैवानियत, अगवा कर परिजनों ने बुजुर्ग को पिलाई पेशाब

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mirzapur News, UP Crime, Land Encroachment, FIR BJP Leader
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com