Cooler Ko Thanda Karne Ka Tarika: जैसे-जैसे तापमान बढ़ रहा है कमरे को ठंड बनाए रखने के लिए AC या कूलर होना बेहद जरूरी है. जहां, कई लोगों के घरों में AC लगा होता है, वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो AC अफोर्ड नहीं कर पाते हैं. अगर आपके पास भी कूलर है, तो ये स्टोरी आपके लिए ही है. यहां हम आपके साथ कुछ ऐसी टिप्स शेयर करने वाले हैं, जिनकी मदद से आप कूलर से AC जैसी हवा ले पाएंगे. ज्यादा कुछ नहीं करना होगा बस आपको 5 रुपए खर्च करने होंगे और समझो आपका काम पूरा...
कूलर ठंडी हवा नहीं दे रहा है क्या करें?

कूलर की कूलिंग बढ़ाने का देसी तरीका.
बर्फ और नमक का कॉम्बो
- अगर आप कूलर के पानी को लंबे समय तक ठंडा रखना चाहते हैं, तो इसका आसान तरीका आपकी किचन में ही मौजूद है.
- सबसे पहली और जरूरी बात नमक बर्फ को पिघलने नहीं देता है.
- इसलिए पहले कूलर की टंकी में बड़ा बर्फ का टुकड़ा डाल दें.
- अब इसमें 3 से 4 मुट्ठी नमक मिला लें.
- अगर आप इस तरीके को अपनाते हैं, तो पानी को ज्यादा देर तक ठंडा रख सकते हैं.
पैड्स की सफाई:
- गंदे कूलिंग पैड्स गर्म हवा आने की सबसे बड़ी वजह हो सकते हैं.
- अगर कूलर चलाने के बाद भी कूलिंग अच्छे से नहीं हो रही है, तो हर 15 से 20 दिन में इन्हें धो लें.
- अगर आप धोना नहीं चाहते हैं, तो आप इन्हें बदल भी सकते हैं.
- अगर आप पैड पर हल्का गीला सूती कपड़ा या जूट की पतली परत लगाते हैं, तो कूलिंग अच्छी होगी.
किन बातों का ध्यान रखना होगा?
- कूलर को सीधी धूप से दूर रखें.
- अगर कूलिंग पैड बहुत पुराने हों तो उन्हें बदल लें.
- कूलर बंद कमरे में ठंडक नहीं देता है.
इसे भी पढ़ें: बिना पंखे के बालकनी ठंडी कैसे रखें? जानें देसी जुगाड़!
FAQs
कूलर की ठंडक कम क्यों हो जाती है?
गंदे कूलिंग पैड, गर्म पानी और सही वेंटिलेशन न होने से ठंडक कम हो जाती है.
क्या नमक और बर्फ डालने से कूलर ज्यादा ठंडा होता है?
नमक बर्फ को जल्दी पिघलने से रोकता है, जिससे पानी कुछ समय तक ठंडा रह सकता है.
कूलर से बेहतर ठंडक पाने के लिए और क्या करें?
कूलर को खुले स्थान पर रखें, पैड्स साफ रखें और कमरे में क्रॉस‑वेंटिलेशन हो.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं