विज्ञापन

मेरठ में डिलीवरी बॉय को फ्लैट में बंद कर पीटने का आरोप, देरी से खाना पहुंचाने पर बवाल, वीडियो वायरल

मेरठ की एक सोसाइटी में खाने की डिलीवरी में देरी को लेकर डिलीवरी बॉय के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है. आरोप है कि उसे फ्लैट में बंद कर पीटा गया. 

मेरठ में डिलीवरी बॉय को फ्लैट में बंद कर पीटने का आरोप, देरी से खाना पहुंचाने पर बवाल, वीडियो वायरल
मेरठ में डिलीवरी बॉय के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है

उत्तर प्रदेश के मेरठ स्थित गंगासागर कॉलोनी की गंगा हाइट्स सोसाइटी में एक डिलीवरी बॉय के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है. वीडियो सामने आने के बाद लोग डिलीवरी कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठा रहे हैं.

फ्लैट में बंद करने का आरोप

जानकारी के अनुसार डिलीवरी बॉय खाना पहुंचाने के लिए सोसाइटी के एक फ्लैट पर पहुंचा था. आरोप है कि खाना पहुंचाने में हुई देरी को लेकर फ्लैट मालिक नाराज हो गया. इसी बात पर विवाद बढ़ गया और डिलीवरी बॉय को कथित तौर पर फ्लैट के अंदर बंद कर दिया गया. आरोप है कि इसी दौरान उसके साथ मारपीट भी की गई.

तीन मिनट बाद बाहर निकला युवक

बताया जा रहा है कि डिलीवरी बॉय करीब तीन मिनट तक फ्लैट के अंदर रहा. इसके बाद वह बाहर निकला. घटना के बाद सोसाइटी परिसर में भी चर्चा का माहौल बन गया. वायरल वीडियो में फ्लैट के बाहर की गतिविधियां दिखाई दे रही हैं, जिसके आधार पर लोग मामले की जांच की मांग कर रहे हैं.

पुलिस से की शिकायत

पीड़ित डिलीवरी बॉय ने गंगानगर थाना पुलिस से शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है और सामने आए आरोपों की जांच कर रही है. अधिकारियों का कहना है कि शिकायत और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. घटना के बाद डिलीवरी एजेंटों की सुरक्षा और आवासीय सोसाइटियों में उनके साथ होने वाले व्यवहार को लेकर बहस तेज हो गई है.

यह भी पढ़ें- 

सुनीता आहूजा के ‘शुगर डैडी' वाले बयान पर भड़के गोविंदा, को-स्टार का किया बचाव, बोले- 'हद में रहिए'

पता पूछने को रुका, बात की, फिरबुजुर्ग महिला से सोने की चेन छिन भागा बदमाश... पॉश इलाके का यह VIDEO डरा रहा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Meerut News, Meerut News In Hindi, Uttar Pradesh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com