विज्ञापन

सरकारी के बाद अब प्राइवेट शिक्षकों को भी कैशलेस इलाज की सुविधा, तैयारी में यूपी सरकार

योगी सरकार ने सरकारी शिक्षकों के बाद अब प्राइवेट टीचरों को भी कैशलेस चिकित्या योजाना का लाभ देने की तैयारी कर रही है.

सरकारी के बाद अब प्राइवेट शिक्षकों को भी कैशलेस इलाज की सुविधा, तैयारी में यूपी सरकार
यूपी के प्राइवेट टीचरों को मिलेगी सौगात

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने सरकारी शिक्षकों के बाद अब प्राइवेट स्कूल में पढ़ाने वाले शिक्षकों को बड़ी सौगात देने की तैयारी की जा रही है. इसके तहत योगी सरकार ने सरकारी शिक्षकों के बाद अब प्राइवेट टीचरों को भी कैशलेस चिकित्या योजाना का लाभ यानी कैशलेस इलाज की सुविधा देने की तैयारी कर रही है. इसे लेकर सरकार ने यूपी में काम कर रहे 35 हजार प्राइवेट स्कूलों का डाटा मांगा है. सभी जिलों में इसका प्रारूप निदेशालय की ओर से भेजा जा चुका है.

बताया जा रहा है कि योजना का लाभ प्राइवेट शिक्षकों और उनके आश्रितों को दिया जाएगा. बेसिक शिक्षा विभाग के सूत्र बता रहे है अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि प्राइवेट स्कूलों में पढ़ाने वाले शिक्षकों का पंजीकरण कराए जाएं.

पोर्टल पर कराना होगा रजिस्ट्रेशन

कैशलेस चिकित्सा योजना के लिए विकसित पोर्टल पर शिक्षकों को पंजीकरण (Registration) कराना होगा. इसके लिए शिक्षकों को अपना और अपने आश्रितों का पूरी जानकारी आधार कार्ड के मुताबिक भरना होगा. वहीं सत्यापन और अनुमोदन के लिए स्कूल के प्रधानाध्यापक को पहले भेजा जाएगा. इसके बाद संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी को भेजा जाएगा.

बताया जा रहा है कि सबसे आखिर में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आवेदन की स्वीकृति देगा. इसमें कहा जा रहा है कि एक शिक्षक परिवार को एक वर्ष में 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी.

इसके साथ यह भी बड़ी खबर सामने आ रही है कि योगी सरकार सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले 10 लाख बच्चों को 12-12 सौ रुपये देने की तैयारी में है. यह पैसे छात्रों को ड्रेस-जूते खरीदने के लिए होंगे, जो डीबीटी के माध्यम से अभिभावकों के खाते में ये रुपये भेजे जाएंगे.

यह भी पढ़ेंः 

आप भी फ्री में घूम सकते हैं राष्ट्रपति भवन का अमृत उद्यान, पहुंचने से पहले करें ऑनलाइन बुकिंग, जानें शेड्यूल

सरकार की 11 लोन स्कीम, रेहड़ी से लेकर महिला-किसान-छोटे व्यापारी तक को मिलता है 10 हजार से 10 करोड़ तक का लोन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Yogi Government, Yogi Government Cashless Treatment, Private School Teacher, Uttar Pradesh Private Schools, Cashless Treatment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com