- बेंगलुरु में पति-पत्नी के मामूली विवाद के बाद पति द्वारा पत्नी पर की गई मारपीट से परिवार बर्बाद हो गया.
- झगड़े के दौरान पति ने पत्नी पद्मावती के चेहरे पर गंभीर चोट पहुंचाई, जिससे वह बेहोश हो गईं थीं.
- पत्नी की मौत का पता चलने पर पति सुमंत जैन ने अपनी मां को घटना की जानकारी दी और आत्महत्या कर ली.
पति-पत्नी के बीच कहासुनी होना घर-घर की कहानी है. लेकिन इस तकरार में हाथ उठाना, कितना खतरनाक हो सकता है, इसका एक डराने वाला उदाहरण बेंगलुरु से सामने आया है. जहां मामूली विवाद में पति द्वारा पत्नी पर हाथ उठाने के बाद एक हंसता-खेलता परिवार तबाह हो गया. दरअसल पति की पिटाई से पत्नी की मौत हो गई. जब पति को इस बात का आभाष हुआ कि पत्नी की मौत हो चुकी है तो वह बुरी से घबरा गया और फिर उसने सुसाइड कर लिया.
पति-पत्नी में बहस के बाद हुई थी मारपीट
घटना कल रात हुई जब कपल के बीच बहस हुई. बताया जा रहा है कि झगड़ा बढ़ गया, जिसके बाद पति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी पद्मावती पर हमला किया. खबरों के मुताबिक, पत्नी के चेहरे पर जोरदार चोट लगी और वह बेहोश हो गईं. इसके बाद जब पत्नी ने उन्हें जगाने की कोशिश की, तो उसे कथित तौर पर पता चला कि उनकी सांसें थम चुकी थीं.
पत्नी की मौत से घबराई पति ने मां को फोन कर कर लिया सुसाइड
पत्नी की मौत से डरकर पति ने कथित तौर पर अपनी माँ को फोन किया. यह कदम उठाने से पहले उन्हें घटना के बारे में बताया. बाद में उसने कथित तौर पर अपनी मां को एक मैसेज भेजा और घर के हॉल में छत के पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली.
मां ने मकान मालिक को किया फोन, पुलिस पहुंची तो फंदे से लटकता मिला शव
पति की पहचान सुमंत जैन के रूप में हुई है. जबकि पत्नी की पहचान पद्मावती के रूप हुई है. बताया जा रहा है कि मां ने कुछ देर बाद मैसेज देखा और तुरंत मकान मालिक को सूचना दी. जब घर की जांच की गई, तो सुमंत फंदे से लटका हुआ मिला.
राजागोपाल नगर पुलिस को सूचना दी गई और वे तुरंत मौके पर पहुंचे. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मौतों से जुड़े हालात की जांच कर रही है. पद्मावती की मौत की असल वजह और घटनाक्रम के बारे में और जानकारी का इंतजार है.
यह भी पढ़ें - 7 साल पुरानी लव स्टोरी में रोड़ा बना तांत्रिक पति, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर कटवाया सिर
| हेल्पलाइन | |
|---|---|
| वंद्रेवाला फाउंडेशन फॉर मेंटल हेल्थ | 9999666555 या help@vandrevalafoundation.com |
| TISS iCall | 022-25521111 (सोमवार से शनिवार तक उपलब्ध - सुबह 8:00 बजे से रात 10:00 बजे तक) |
| (अगर आपको सहारे की ज़रूरत है या आप किसी ऐसे शख्स को जानते हैं, जिसे मदद की दरकार है, तो कृपया अपने नज़दीकी मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ के पास जाएं) | |
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं