विज्ञापन

कांग्रेस दफ्तर में गाया पूरा वंदे मातरम, लेकिन सोनिया ने जताया ऐतराज? 3 कांग्रेसियों के अलग बयान

Independence Day: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कांग्रेस मुख्यालय में तिरंगा फहराने के बाद वंदे मातरम गाया गया. लेकिन इसको लेकर एक विवाद भी चर्चा में है. जिस पर कांग्रेस के तीन नेताओं ने अलग-अलग बयान दिए हैं.

  • स्वतंत्रता दिवस पर कांग्रेस मुख्यालय में तिरंगा फहराने के बाद वंदे मातरम गाया गया था, जिससे विवाद उत्पन्न हुआ.
  • बीजेपी नेताओं ने आरोप लगाया कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने पूरा वंदे मातरम गाने पर आपत्ति जताई थी.
  • कांग्रेस के सीनियर नेताओं जयराम रमेश, पवन खेड़ा और शकील अहमद खान ने इस विवाद पर अलग-अलग प्रतिक्रिया दी हैं.
नई दिल्ली:

80वें स्वतंत्रता दिवस पर नई दिल्ली के कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में तिरंगा फहराया गया और वंदे मातरम गाया गया.  लेकिन इस दौरान एक विवाद भी दिखा है. ऐसा इसलिए क्योंकि बीजेपी के नेताओं ने आरोप लगाया है कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने कांग्रेस मुख्यालय में हुए आयोजन के दौरान पूरा वंदे मातरम गाने पर सवाल उठाए हैं. जिस पर कांग्रेस के तीन सीनियर नेताओं के अलग-अलग बयान आए हैं. कांग्रेस नेता जयराम रमेश, पवन खेड़ा और शकील अहमद खान ने इस पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दी हैं. जिससे कांग्रेस मुख्यालय में हुआ यह पूरा मामला चर्चा में बना हुआ है.

खड़गे की कुर्सी के लिए टोका: जयराम रमेश

वंदे मातरम के विवाद पर कांग्रेस के राज्यसभा सांसद और सीनियर नेता जयराम रमेश का कहना है 'सोनिया गांधी ने मल्लिकार्जुन खड़गे के लिए कुर्सी की व्यवस्था करने को कहा था. क्योंकि वह काफी देर से खड़े हुए थे. ऐसे में उन्होंने टोका नहीं था बल्कि खड़गे को कुर्सी लाने के लिए कहा था.'

पवन खेड़ा का बयान

कांग्रेस के राज्यसभा सांसद पवन खेड़ा ने कहा 'कांग्रेस के कार्यक्रमों में वही हिस्सा गाना चाहिए जो अक्टूबर 1937 की सीडब्ल्यूसी में तय किया गया था, इस बैठक में गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की सलाह पर पहली पंक्तियों का ही इस्तेमाल किया जाए. तब से लेकर कांग्रेस के सभी अधिवेशनों में वंदे मातरम की यही पक्तियां गांते हैं. इसमें कोई विवाद नहीं है.'

ये भी पढ़ेंः राहुल और सोनिया ने पूरा वंदे मातरम गाने पर जताया ऐतराज? बीजेपी के आरोपों पर कांग्रेस की आई सफाई

दो छंद ही गाए जाते हैं: शकील अहमद खान

कांग्रेस के एक और सीनियर नेता शकील अहमद खान ने कहा 'देश में कई लोग पूरे वंदे मातरम को नहीं मानते, जो आज हुआ वो कांग्रेस की परंपरा में नहीं है. इसलिए अच्छा लगा कि कांग्रेस नेतृत्व ने इस पर आपत्ति जताई. उन्होंने कहा वंदे मातरम के केवल दो छंद ही गाए जाते हैं. 

पूरा वंदे मातरम गाना जरूरी 

दरअसल, वंदे मातरम में छह अंतरे होते हैं. पहले दो अंतरे गाए जाने की ही परंपरा थी. लेकिन 2026 में केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से नया प्रोटोकॉल जारी हुआ, जिसके तहत अब देश में पूरा वंदे मातरम गाने की शुरुआत हुई है, अब छह अंतरों को गाया जाता है. कांग्रेस मुख्यालय में भी तिरंगा फहराने के बाद पूरा वंदे मातरम गाया गया था. लेकिन एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसको लेकर कुछ विवाद दिखा था. उसी पर कांग्रेस के नेताओं की प्रतिक्रियाएं आई हैं.  

ये भी देखेंः कांग्रेस मुख्यालय में पूरा 'वंदे मातरम्' गाया गया, फिर किस बात को लेकर छिड़ा विवाद?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Independence Day, Vande Mataram, Vande Mataram News, Sonia Gandhi, Rahul Gandhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com