विज्ञापन
This Article is From Nov 30, 2025

मथुरा में तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे सो रहे 7 लोगों को कुचला, एक की हालत गंभीर

पुलिस को तुरंत हादसे की जानकारी दी गई. जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कार को अपने कब्जे में ले लिया और घायलों को फौरन अस्पताल में भर्ती किया गया.

मथुरा में तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे सो रहे 7 लोगों को कुचला, एक की हालत गंभीर
कार का ड्राइवर मौके से फरार हो गया है.
मथुरा:

उत्तर प्रदेश के मथुरा में सड़क किनारे सो रहे सात लोगों पर कार चढ़ाने का मामला सामने आया है. जानकारी के अनुसार इस सड़क हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हुई है. ये सड़क हादसा मथुरा शहर कोतवाली क्षेत्र में देर रात हुआ है. जानकारी के अनुसार ये सभी लोग सड़क के किनारे सो रहे थे. तभी एक तेज रफ्तार कार इनपर चढ़ गई. इस घटना का वीडियो भी सामने आया है. जिसमें एक कार फुटपाथ पर सो रहे लोगों पर चढ़ती हुई नजर आ रही है. जो गाड़ी इनपर चढ़ी है उसपर राजस्थान का नंबर है. 

Latest and Breaking News on NDTV

घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने पुलिस को तुरंत हादसे की जानकारी दी गई. जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कार को अपने कब्जे में ले लिया और घायलों को फौरन अस्पताल में भर्ती किया गया.

आरोपी ड्राइवर मौके से फरार

फुटपाथ पर समान बेचने वाली महिलाएं मथुरा के अशोक हॉस्पिटल के सामने सो रही थीं. शराब पीकर गाड़ी चला रहा राजस्थान नंबर कार का ड्राइवर मौके से फरार हो गया. लेकिन उसके साथी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी में बैठे एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com