विज्ञापन

भेष बदलकर आश्रम में रहने वाला अपराधी गिरफ्तार... लूट और हत्या के आरोप, 40 साल से था फरार

कानपुर कमिश्नरेट की फजलगंज थाना पुलिस ने 40 साल से फरार अपराधी रामप्रकाश को गिरफ्तार किया है, जो साधु बनकर पागल दास बाबा के नाम से रह रहा था.

भेष बदलकर आश्रम में रहने वाला अपराधी गिरफ्तार... लूट और हत्या के आरोप, 40 साल से था फरार
बाबा के भेष में जिंदगी गुजारने वाला अपराधी गिरफ्तार (Photo: NDTV)
बरेली:

उत्तर प्रदेश के बरेली और शाहजहांपुर क्षेत्र के गजनेरा गांव के पास स्थित एक आश्रम में साधु के भेष में रहने वाले अपराधी रामप्रकाश को गिरफ्तार किया गया है. कमिश्नरेट सेंट्रल जोन में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत फजलगंज थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. पुलिस ने करीब 40 साल से फरार चल रहे अपराधी को बरेली जिले से गिरफ्तार किया है. आरोपी ने कानून की नजरों से बचने के लिए अपनी पहचान पूरी तरह बदल ली थी और साधु का वेश धारण कर एक आश्रम में रह रहा था.

​पुलिस के मुताबिक, मूल रूप से कन्नौज जिले के नौसारा गांव का रहने वाला रामप्रकाश पहचान छिपाने के लिए अपना नाम बदलकर ‘पागल दास बाबा' रख चुका था.

लूट, हत्या सहित कई आरोप...

​पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, आरोपी रामप्रकाश के खिलाफ साल 1986 में थाना फजलगंज में लूट, हत्या की कोशिश और आर्म्स एक्ट जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज किए गए थे. क्रिमिनल अपील संख्या 984/1986 (रामप्रकाश बनाम उत्तर प्रदेश राज्य) के मामले में वह लंबे वक्त से फरार चल रहा था और अदालत से वारंटी घोषित था.
​
​डीसीपी और एसीपी सेंट्रल जोन के निर्देशन में थाना प्रभारी फजलगंज धनंजय पांडेय के नेतृत्व में पुलिस और सर्विलांस टीम लगातार आरोपी की तलाश में जुटी थी. मूल एड्रेस पर सुरागकशी के दौरान पुलिस को उसके बरेली क्षेत्र में साधु के रूप में छिपे होने की अहम जानकारी मिली. इसके बाद सर्विलांस और गोपनीय सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने सटीक दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया.

यह भी पढ़ें | बरेली हिंसा से 7 दिन पहले हुई बैठक में रची गई थी साजिश; मौलाना तौकीर के दो करीबी गिरफ्तार, पूछताछ में उगले राज


​

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Uttar Pradesh, Bareli, UP Crime, Shahjahanpur
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com